डॉ विमला भण्डारी को आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी बाल कथा साहित्य सम्मान

उदयपुर । इस वर्ष का आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी बाल कथा साहित्य सम्मान डॉ विमला भंडारी को प्रदान किया जाएगा। सृजना अध्यक्ष सुषमा चौहान ने बताया कि इस बार निर्णायकों ने प्राप्त पुस्तकों में से डॉ विमला भंडारी के बाल कथा संग्रह “पृथ्वी ने माँगी चप्पल” को सर्वश्रेष्ठ कृति घोषित किया गया। सृजना सचिव डॉ हरिदास व्यास ने बताया कि इस सम्मान के तहत डॉ भण्डारी को सम्मान पत्र,  साफ़ा, एवं 21, हज़ार रुपया की राशि का चेक प्रदान किया जाएगा। इस साहित्य सम्मान के निर्णनायकगण पुष्पा चौहान और डॉ नीना छिब्बर थी।


उल्लेखनीय है कि डॉ भंडारी इससे पूर्व साहित्य अकादमी नई दिल्ली से बाल साहित्य के लिए पुरस्कृत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त वे राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर तथा राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी से भी बाल साहित्य लेखन हेतु सम्मानित हो चुकी है। विश्व साहित्य हिन्दी संस्थान कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन कनाडा ने उन्हें उनके समग्र लेकिन के लिए भी सम्मानित किया था। डॉ विमला भंडारी की अब तक साहित्य में कुल 20 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं ।

Related posts:

मातृ शक्ति के सम्मान से समृद्धिः अग्रवाल

डीएस ग्रुप का प्रोजेक्ट ‘वाटर इकोनॉमिक जोन‘ सर्टिफिकेट आॅफ रेकग्निषन से पुरूस्कृत

Hindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2025

पिम्स मेडिकल कॉलेज में मेगा इवेंट जेनेसिस का आगाज़

एचडीएफसी बैंक ने लॉकडाऊन के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए समर ट्रीट्स प्रस्तुत कीं

उदयपुर में सोमनाथ शिवलिंग का भगवान महाकाल से होगा मिलन

गरीब से मोलभाव मत करो, ईश्वर कृपा पाओगे– जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

हिन्दुस्तान जिंक के सखी और समाधान प्रोजेक्ट्स फ्लावर शो में बने पर्यटको की पसंद

दो दिवसीय फेशियल एस्थेटिक कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

उदयपुर में विकास कार्यों की लगी झड़ी, दो दिन में करीब 35 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-...

Vedanta’s 3D Strategy to Double Company Size through Demerger, Diversification & Deleveraging

HDFC Bank launches Summer Treats to meet post lockdown needs