जो सहता है वही रहता है : मुनि सुरेशकुमार

उदयपुर। युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि सुरेशकुमार ने कहा कि सम्बंधों की दीवार में दरार तभी आती है जब विचार में तकरार हो। जो सहता है वही रहता है। जो सहन करता है वही रिश्तों में सफल होता है। वह घर स्वर्ग है जहां शांति से दो वक्त की रोटी खाकर चैन की नींद सो सकें। ये विचार मुनिश्री ने तेरापंथ भवन में रविवारीय प्रवचन ‘रिश्तों के फर्श पर हो मिगस का स्पर्श’ विषय पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जुबान पर शुगर फैक्ट्री और दिमाग पर आइस फैक्ट्री स्थापित करे तो घर पर स्वर्ग उतर आयेगा। कोई आग बने तो पानी बन जाओ तभी सात फेरों का साथ जीवन भर का बंधन बन जाता है। मुनि प्रवर ने कहा कि अपेक्षा बढ़ेगी तो उपेक्षा बढ़ेगी। परिवार मैं चीनी की तरह रहे, जहां भी जाएं मिठास घोले दे।
मुनि संबोधकुमार ‘मेधांश’ ने में कहा कि रिश्ते बिजली के तारों की तरह हैं। गलत जुड़े तो झटके देंगे और सही जुड़े तो रोशनी बिखेरेंगे। घर और मकान में बहुत बड़ा फर्क है। घर अपनों से और सपनों से बनता है, मगर मकान ईंट चुने और पत्थरों से बनता है। संबंध कांच के समान होते हैं। उन्हें संभाल कर रखे वरना टुटकर बिखर जाएंगे। छोटी-छोटी बातें दिल में रखने से बड़े-बड़े रिश्ते कमजोर हो जाते हैं। जब नाखून बढ़ते हैं तो उन्हें काटा जाता है न कि उंगलियों को। इसी तरह कभी रिश्तों में दरार आ जाए तो दरार को मिटाए ना कि रिश्तों को।

Related posts:

’मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन’ के तहत आंगनबाड़ी बहनों का हुआ सम्मान

Hindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2025

आत्मा का न्यूट्रिशन है प्रतिक्रमण : मुनि सुरेशकुमार

Hindustan Zinc Wraps Up Shiksha Sambal Summer Camp, Empowers 1,500+ Students in Rajasthan

IT’S NO VEHICLE DAY FOR HINDUSTAN ZINC

Hindustan Zinc concludesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

“Multi-Metal Future to be Hindustan Zinc’s strategic imperative as part of 2x growth strategy”, says...

एसपीएसयू में 2024 में रिकॉर्ड एडमिशन और 2025-26 में न्यू एज पाठ्यक्रमों की शुरुआत

1617 जांचों में 4 संक्रमित, एक भी मृत्यु नहीं

रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 : पहले दिन रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन से खिलाड़...

चिरवा और कैलाशपुरी में वृक्षारोपण

सांसद डॉ रावत ने दिशा बैठक में उठाया था पी. एम. किसान सम्मान निधि योजना की सूची में फर्जीवाडा, 550 व...