नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में ‘मयूर महल’ की खास सजावट

उदयपुर : दशहरा और दिवाली के करीब आने के साथ नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल, उदयपुर में भी त्योहारी रौनक बढ़ने जा रही है। शहर के प्रमुख शॉपिंग और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन पर ‘मयूर महल’ नाम से खास सजावट की गई है । यह सजावट 12 अक्टूबर से 15 नवंबर तक मॉल के एट्रियम में रहेगी। भारतीय त्योहारों की परंपराओं से प्रेरित इस सजावट के बीच में फूलों की एक बड़ी सजावट के साथ मोर, कमल, रोशनी और दूसरे सजावटी तत्व इसकी शोभा बढ़ा रहे है । हल्की सुनहरी रोशनी पूरी सजावट को एक सूत्र में पिरोकर त्योहारी रंगत दे रही है ।
इस सजावट को इस तरह तैयार किया गया है कि मॉल आने वाले लोग अपने रोज के कामों के बीच इसका आनंद ले सकें। त्योहारी खरीदारी के लिए आए परिवार हों, वीकेंड पर मिलने आए दोस्त हों या शाम बिताने आए लोग, सभी यहां रुककर तस्वीरें ले सकते हैं और कुछ पल इस सजावट के बीच बिता सकते हैं। दशहरा और दिवाली ऐसे मौके हैं, जब लोग परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालते हैं। यह सजावट दोनों त्योहारों के दौरान मॉल में बनी रहेगी, जिससे लोगों को त्योहारी मौसम का आनंद लेने के लिए एक जाना-पहचाना और खुशनुमा माहौल मिलेगा। ‘मयूर महल’ में पारंपरिक भारतीय सजावटी तत्वों को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है । रंगों से भरी यह सजावट त्योहारों के दौरान नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल की रौनक और बढ़ाएगी।