अब 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी होम वोटिंग सुविधा

विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष निर्धारित थी आयु सीमा
निर्वाचन आयोग ने किया बदलाव

उदयपुर। वरिष्ठ नागरिकों की लोकतंत्र के उत्सव में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू किया गया होम वोटिंग का नवाचार लोकसभा आम चुनाव-2024 में भी लागू रहेगा, लेकिन इस बार 80 वर्ष के स्थान पर 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को ही होम वोटिंग सुविधा मिल पाएगी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से हाल ही जारी अधिसूचना में इसका प्रावधान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग से परामर्श के पश्चात निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के नियम 27 क में आंशिक संशोधन करते हुए इन नियमों का संक्षिप्त नाम निर्वाचनों का संचालन (संशोधन) नियम, 2024 लागू किया। इसमें 80 वर्ष से अधिक स्थान पर 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे वोटिंग की सुविधा प्रदान किए जाने के प्रावधान किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि सर्वप्रथम विधानसभा उपचुनावों में होम वोटिंग व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर लागू की गई थी। इसके पश्चात गत वर्ष हुए विधानसभा आम चुनावों में भी वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजन को घर बैठे मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

Related posts:

AIM for Seva और आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में उदयपुर में सूर्या गायत्री का “रामं भज...

कम्युनिकेशन टुडे की 72वीं वेबिनार आयोजित

स्वस्थ रहने के लिए एक माह तक रोज खाएं पंजीरी

देश के भविष्य को शिक्षा के अवसरों से दिशा दिखाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा हिन्दुस्तान जिंक

Five units of Hindustan Zinc conferred with 26th Bhamashah Award for its exemplary contribution in e...

वेदांता टैलेंट हंट की शुरूआत, 25 नवंबर होगी अंतिम तिथि

रॉकवुड ब्लेजिंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप टी-20 का भव्य उद्घाटन

CITI – NCPA Announces Scholarship Program for Young Musicians in Hindustani Music

श्री सांवलिया सेठ के भंडार दानपेटी से निकले 13 करोड़ 1 लाख 80 हजार रूपये की राशि

स्वर्ण लेक ज्वेलर्स का शुभारंभ

The Mustard Model Farm Project: Pioneering Self-Reliance in India's Oilseed Production

लोक संस्कृति के अनूठे पर्व शिल्पग्राम उत्सव का आगाज