डॉ. लक्ष्यराज सिंह की महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात 

उदयपुर : महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई प्रवास के दौरान मुलाकात की। डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने सीएम एकनाथ शिंदे को महाराणा प्रताप का प्रतीक चिह्न भेंट किया। सीएम शिंदे ने लक्ष्यराजसिंह का विशेष वस्त्र उड़ाकर अभिवादन किया। सीएम शिंदे और लक्ष्यराज सिंह के बीच हुई इस आधे घंटे की मुलाकात के दौरान मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास और मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के विभिन्न प्रेरणाप्रद पहलुओं पर मंथन हुआ। लक्ष्यराजसिंह ने इससे पूर्व 30 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में आधे घंटे तक लंबी मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक-ऐतिहासिक मुद्दों पर मंथन किया था। राज्यपाल कलराज मिश्र के सलाहकार डॉ. लक्ष्यराजसिंह की एमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, एमपी के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां से लगातार बढ़ती नजदीकियाें की सियासी गलियारों में चर्चा है। हालांकि लक्ष्यराजसिंह इन सभी राजनेताओं से हुई मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताते आ रहे हैं।

Related posts:

पेटीएम की ‘ ट्रेवल फेस्टिवल सेल’

एओएमएसआई द्वारा उदयपुर में मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए फाउंडेशन एवं स्किल्स ...

उदयपुर में कोरोना (Covid-19) अर्श से फ़र्श पर, जहां केवल मात्र 37 संक्रमित आए वही 3108 ठीक हुए

टाटा मोटर्स की एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी

वीआईएफटी में स्कील डवलपमेंट सेमीनार आयोजित

एनर्जी कंजर्वेशन दिवस मनाया

कोलाज मेकिंग वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने सीखी बारीकियां

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लि. की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश 03 नवंबर को खुलेगा

जेएसजी जॉय संगिनी का गठन

हार्ट के रोगियों को अधिक सावधानी की आवश्‍यकता : डां. सी. पी. पुरोहित

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल समर कैम्प का समापन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर में सीएसआर के तहत् होगें जीर्णाेद्धार और निर्माण कार्य