नारायण सेवा ने संक्रांति पर देशभर में पहुँचाई सेवा

उदयपुर। मकर संक्रांति के पुनीत मौके पर नारायण सेवा संस्थान ने मुख्यालय पर विशाल भंडारा लगाया। 400 गरीबों को राशन किट,तिल और मुंगफली की गजक,कम्बल, स्वेटर एवं वस्त्रों का निःशुल्क वितरण करते हुए देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के शिविर आयोजित किए जिसमें हजारों गरीब बंधु भोजन -राशन, कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण पाकर लाभान्वित हुए। अलसुबह संस्थापक पदमश्री कैलाश मानव ने मदद के सेवा रथों को हरी झंडी दिखाकर गांवों में वितरण के लिये भिजवाए।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि लसाड़िया पंचायत समिति मुख्यालय पर एडीप योजना अंतर्गत दिव्यांगता जांच, चयन एवं उपकरण वितरण हुआ जिसमें मुख्य अतिथि विधायक गौतम लाल मीना, उप प्रमुख पुष्कर लाल तेली, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल मीणा, उप प्रधान धनराज डांगी और विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत की उपस्थिति में 30 ट्राईसाइकिल वैशाखी आदि दिव्यांग सहायक उपकरण वितरित किए। साथ ही कम्बल वितरण करते हुए 100 से ज्यादा आदिवासी भाइयों को कंबलें बांटी गई।अन्य सेवा शिविरों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि गुरुवार को पटना (बिहार), भोपाल (मप्र),जयपुर(राज),अहमदाबाद(गुजरात),वृदावन(उप्र) एवं उदयपुर मुख्यालय पर  नारायण गरीब परिवार राशन वितरण हुआ जिसमें लगभग 300 परिवारों को खाद्य सामग्री दी गई। हरिद्वार के कृत्रिम अंग वितरण शिविर में 50 दिव्यांगों का कृत्रिम हाथ पैरों के लिए नाप लिया गया। मानव ने सम्बोधित करते हुए कहा  मदद चाहने वाले की पंक्ति में खड़ा अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचना संस्थान का संकल्प है। वंदना अग्रवाल, दल्लाराम पटेल, पलक अग्रवाल और हरिप्रसाद लड्ढा का विशेष प्रयास एवं सहयोग रहा।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

हिंदुस्तान जिंक के इन-हाउस इनोवेशन को यूएस पेटेंट से मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान

18 youth of Hindustan Zinc Skill Centre got selected as Security Guards at Rajiv Gandhi Airport Hyde...

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मिट्टी के मटकों से लिखा सेवा, संस्कृति और पर्यावरण का नया अध्याय, 10वाँ...

वेदांता ने हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारी और व्यापारिक भागीदार कोविड योद्धा को किया सम्मानित

चिरवा और कैलाशपुरी में वृक्षारोपण

AIM for Seva एवं आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के अंतर्गत गीतांजली विश्वविद्यालय में भव्य वैदिक-भक्...

शिल्पग्राम में जयपुर की तमाशा शैली में ‘शिव महिमा’ का प्रभावशाली मंचन

जागरूकता कार्यक्रम एवं नि:शुल्क दंत परामर्श शिविर आयोजित

वेदांता के सामाजिक परिवर्तन को प्रदर्शित करेगा ‘फॉर बेटर कल‘ वीडियो अभियान

डूबते को बचाने वाला दिव्यांग मुकेश पुरस्कृत

कुलपति डॉ. कर्नाटक उच्चस्तरीय समिति के सदस्य मनोनित