संक्रांति पर ग्रामीण बच्चों को बेट, गेंदें, टॉफियां वितरित

उदयपुर। संक्रांति के मौके पर साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था सम्प्रति संस्थान की ओर से ग्रामीण बच्चों को क्रिकेट बेट, गेंदें तथा टॉफियां वितरित की गईं। संस्थान महासचिव डॉ. तुक्तक भानावत ने बताया कि उदयपुर से 21 किलोमीटर दूर स्थित गोडान कलां ग्राम में बडग़ांव पंचायत समिति उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, पूर्व पार्षद दुर्गेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में गेंदें उछालकर करीब चार दर्जन बच्चों को गेंदें वितरित की गई।
इस अवसर पर प्रतापसिंह राठौड़ ने कहा कि हम परम्परा से चले आ रहे रीतिरिवाजों को धीरे-धीरे भूलते जा रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को चाहिये कि वे अपने बच्चों को गेंददड़ी, पड़ादड़ी, घोड़ी चढऩा उतरना जैसे दड़ी-दड़ा खेलों से भी परिचित करायें। डॉ. तुक्तक भानावत ने बताया कि ऐसा भी किया जा सकता है जब आसपास के बालक इकट्ठे हों तब उन्हें पतंग बनाने, उसे उड़ाने तथा कलात्मक दड़ी-दड़े बनाने के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जा सकें।

Related posts:

ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रहा जावर ग्रुप ऑफ माइंस

अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त

फसल बीमा जागरूकता कार्यक्रम

पिम्स में गंभीर वायरल बुखार से पीडि़त मरीज का सफल इलाज

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा का अनूठा आयोजन

हिंदुस्तान जिंक द्वारा उठोरी अभियान से 1 लाख से अधिक लोगों को महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर किया जाग...

उदयपुर में अर्बन - 95 प्रोजेक्ट के फस्र्ट फेज का सफलतापूर्वक समापन

कृतज्ञता भाव ही खुशी: प्रशांत अग्रवाल

हिंदुस्तान जिंक की पहली महिला माइन रेस्क्यू टीम 13वीं अंतर्राष्ट्रीय माइन रेस्क्यू प्रतियोगिता में भ...

पेट्रोल डीजल के दामों की वृद्धि पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी का नाटक : कटारिया

सुरक्षा मूल्यों के साथ हमारा प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षा एंबेसेडर बने : अरूण मिश्रा

साध्वीश्री सुदर्शना श्रीजी एवं सहवर्ती साध्वीश्री ठाणा 5 का मंगल चातुर्मास प्रवेश