दिव्यांग सशक्तिकरण शिविर

कृत्रिम अंग पाकर प्रसन्न हुए दिव्यांग

उदयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में केंद्र की एडिप योजना में शुक्रवार को दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए गए। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि सेवा तीर्थ बड़ी में सम्पन्न शिविर के मुख्य अतिथि देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ओम प्रकाश जैन व विशिष्ट अतिथि सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह व लोयरा पंचायत की सरपंच प्रियंका सुथार थे। अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रिद्धिमा शर्मा ने की।संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की 33 वर्षीय सेवा यात्रा का जिक्र किया व एडिप योजना में लाभान्वितों की जानकारी दी। अतिथियों ने दिव्यांगों के लिए चलाए जा रहे स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षणों का अवलोकन किया। मास्क एवं पीपीई बना रहे प्रशिक्षणार्थियों व सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे दिव्यांगों से भेंट की। ऑर्थोटिस्ट एवं प्रोस्थेटिक डॉ मानस रंजन साहू ने दिव्यांगों को केलिपर्स व कृत्रिम अंग पहनाए जबकि अतिथियों ने व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल,वॉकर, वैशाखी आदि का वितरण किया। संचालन ऐश्वर्य त्रिवेदी ने व धन्यवाद ज्ञापन दल्ला राम पटेल व परिसर प्रभारी अनिल आचार्य ने किया।

Related posts:

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया अपनी महती भूमिका निभाए : बाबूलाल खराडी

पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया

Hindustan Zinc’s innovative solar plant wins CII’s ‘Best Application & Uses of Renewable Energy’ awa...

नारायण सेवा शाखा सम्मेलन सम्पन्न

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

जलवायु परिवर्तन : अनुकूलन एवं शमन पुस्तक का लोकार्पण

प्रदेश के लिये हिंदुस्तान जिंक ने उपलब्ध कराएं 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

822 नये रोगियों के साथ कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या 38818 हुई

हिन्दुस्तान जिंक में खदानों में नेतृत्व कर रही हैं महिलाएं

डॉ. वर्षा शर्मा सहित दस महिलाओं का विप्र फाउंडेशन के तेजस्विनी अवॉर्ड के लिए चयन

Hindustan Zinc Kicks Off 45th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू 3 को उदयपुर में