संगिनी माहेश्वरी महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। संगिनी माहेश्वरी महिला मंडल प्रताप नगर द्वारा दायित्व अलंकरण समारोह 2026 से 2029 का आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य महिला अतिथियों के स्वागत से हुई, इसके पश्चात मुख्य अतिथि दक्षिणी राजस्थान महेश्वरी प्रदेश संगठन मंत्री चंदा नामधर व विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह सचिव लीला आगाल, रितु सोडाणी, जया तोषनीवाल, मंजू तोषनीवाल, नीतू तोषनीवाल, रीना जागेटिया की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन व महेश वंदना गायन द्वारा की गई। रामेश्वर लाल गदिया, महेंद्र कोठारी, भगवती प्रसाद पोरवाल, महेश गगराणी भी उपस्थिति रहे।

Creative from India to the World

समारोह में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी गरिमा और एकता का सुंदर प्रदर्शन किया। स्वागत नृत्य मंडल सदस्य रेखा काबरा व रेखा लढ्ढा ने केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश प्रस्तुत किया। अध्यक्ष संबोधन अलका चौखड़ा व सचिव राजश्री काबरा ने मंडल द्वारा किए गए कार्यों का विवरण दिया। अतिथि उद्बोधन में लीला आगाल व जया तोषनीवाल ने समाज सेवा एवं संगठन की एकता पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर मंडल की नई कार्यकारिणी पदाधिकारी अध्यक्ष अलका चौखड़ा, सचिव मधु मालीवाल, संगठन मंत्री सीमा जागेटिया, कोषाध्यक्ष सोनू मुंदड़ा, उपाध्यक्ष अरुणा चोखड़ा, प्रियंका कोठारी, सह सचिव लीला पोरवाल, सह कोषाध्यक्ष मीना जैथलिया, सांस्कृतिक मंत्री ज्योति काबरा, अंजलि पोरवाल, प्रचार प्रसार मंत्री डिंपल काबरा, खेल मंत्री पूजा गदिया, मीडिया प्रभारी अनीता काबरा ने पदभार ग्रहण कियौ मंडल के अन्य सभी महिलाएं सदस्य उपस्थित रहे जिनके द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। अंत में अतिथियों का आभार मधु मालीवाल द्वारा किया गया।