कोरोना उतार पर , रोगी 42 तो मरने वाले मात्र 3

उदयपुर। मंगलवार को जहां उदयपुर में 42 कोरोना संक्रमित आये वही मरने वालों की संख्या केवल 3 रही। बीते कल की तुलना में आज मंगलवार को कोरोना मरीज़ों का ग्राफ़ 1.33 प्रतिशत रहा।

Creative from India to the World

जहां 154 रोगी ठीक होकर घर गए वही होम आइसोलेसन में भी 55 रोगी ठीक होकर 408 संक्रमित बचे हे । मंगलवार को कुल 3150 जांचों में 42 नए कोरोना रोगी संक्रमित मिले हैं। इनमें 29 शहरी और 13 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार को मिले 42 रोगियों में 1 कोरोना वोरियर्स 9 क्लोज़ कांटेक्ट, 32 नये मरीज हैं। इसी के साथ जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 55962 हो गई है। कुल सक्रिय रोगी 662 हे और 54604 रोगी ठीक होकर घर जा चुके हे ।