5 जुलाई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी शहीद मेजर मुस्तफ़ा बोहरा को मरणोपरांत शौर्यचक्र से सम्मानित

शौर्य चक्र सम्मान प्राप्त करने वाले उदयपुर जिले के पहले शहीद
उदयपुर :
21 अक्टूबर 2022 को सेना के किसी अति आवश्यक सैनिक मिशन हेतु, अरुणाचल प्रदेश में हेलीकॉप्टर से उड़ान भर रहे उदयपुर जिले के खेरोदा ग्राम निवासी मेजर मुस्तफा बोहरा दुर्घटना में शहीद हो गए थे। उस सैनिक मिशन में अप्रतिम वीरता दिखाने के कारण शहीद मेजर मुस्तफा को मरणोपरान्त शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।


शहीद मेजर मुस्तफा ट्रस्ट के उपसचिव वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि 5 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहीद मेजर मुस्तफा को मरणोपरान्त शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगी। शहीद मेजर मुस्तफा की माता श्रीमती फातेमा, पिता जकीउद्दीन बोहरा और बहिन श्रीमती अलीफिया मुर्तजा अली को महामहिम राष्ट्रपति शौर्य चक्र प्रदान करेंगी।
शहीद मेजर मुस्तफा के माता पिता को भारतीय सेनाध्यक्ष की ओर से 3 जुलाई को परिजनों सहित दिल्ली आमंत्रित किया गया है। 4 जुलाई को वॉर मेमोरियल इंडिया गेट पर भारतीय सेनाध्यक्ष द्वारा सम्मान समारोह आयोजन होगा और 5 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू शहीद मेजर मुस्तफा के माता पिता को शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगी।
शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने के उपरांत, शहीद मेजर मुस्तफा के माता पिता, 7 जुलाई को वायुयान से डबोक एयरपोर्ट उदयपुर पहुंचेंगे, जहां वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

Related posts:

प्रो. विजय श्रीमाली की सातवीं पुण्यतिथि पर 151 यूनिट रक्तदान

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया मदर्स डे समारोह का पोस्टर लोकार्पण

ग्रामीण दंत चिकित्सा केन्द्र का जगत में शुभारम्भ

श्वांस जितनी धीमी, उम्र उतनी लंबी होगी- जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

Dr. Mahendra Bhanawat honored with one another gem “ Lok Shikhar Samman”

Vedanta Chairman Anil Agarwal meets Rajasthan CM Shri Bhajan Lal Sharma

Hindustan Zinc’s Krishi Seva Kendra helping farmers to improve their livelihood

हिंदुस्तान जिंक ने वूमेन इन साइंस इंटरनेशनल डे के अवसर पर विशेष अभियान ‘शी नोज द ग्राउंड शी स्टैंड्स...

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक सदस्य मनोनीत

कैरियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित

Akshay Kumar’s Khel Khel Mein trailer released, Radisson Blu Palace Resort and Spa, Udaipur takes ce...

जागरूकता कार्यक्रम एवं नि:शुल्क दंत परामर्श शिविर आयोजित