वंचित वर्गों के आउटरीच कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 470 जिलों के करीब 3 लाख लोगों से किया संवाद,
उदयपुर।
वंचित वर्गों के आउटरीच कार्यक्रम के तहत बुधवार को वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के पंडित दीनदयाल सभागार में हुआ। कार्यक्रम में देश के 470 जिलों के करीब तीन लाख लोग वर्चुअल जुड़े। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जन कल्याण (पीएम सूरज) पोर्टल का शुभारंभ भी किया।
लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दलित, पिछड़े और वंचित समाज के कल्याण की दिशा में देश एक और बड़े अवसर का साक्षी बन रहा है। जब वंचितों को वरीयता की भावना हो तो कैसे काम होता है वह इस आयोजन में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज वंचित वर्ग से जुड़े 1 लाख लाभार्थियों के खातों में 720 करोड रुपए की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई है। श्री मोदी ने कहा कि सरकार की संवेदनशीलता के कारण आज एक बटन दबाते ही लाभार्थियों के खातों में पैसा ट्रांसफर हो रहा जाए। आज सम्पन्न परिवारों के घर में गैस चूल्हा है तो गरीब एवं वंचित वर्ग के घर में भी गैस चूल्हा है।
उन्होंने कहा कि आज जब हम 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन देते हैं तो इसका सबसे बड़ा लाभ हाशिए पर जिंदगी गुजारने वाले वंचित समाज को मिल रहा है, आज जब हम 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की गारंटी देते हैं तो सबसे बड़ी संख्या में इन्हीं भाई बहनों का जीवन बचता है। हम मैला ढोने की अमानवीय प्रथा को खत्म करने में भी सफल हो रहे हैं, हम इस दंश को झेलने वाले लोगों के लिए सम्मानजनक जीवन जीने की व्यवस्था भी बना रहे हैं। इस अवसर पर सभागार में आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।

Related posts:

पारस हैल्थ केयर ने उदयपुर में रखा स्वास्थ्य सेवाओं में कदम

एचडीएफसी बैंक ने किया एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ कोरिया से एमओयू

Flipkart hosts the fourth edition of ‘Crafted by Bharat’ on 74th Republic Day to support Indian arti...

नारायण सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में जेके टायर के शुद्ध लाभ में उछाल

लोकसभा आम चुनाव- 2024 : प्रत्येक विधानसभा के लिए लगेंगी 14-14 टेबल

डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया ने स्वच्छता को लेकर भारत का पहला म्यूजिक एल्बम - ‘फोक म्यूजक़ि फॉर अ स्वस्थ...

प्रथम पेसिफिक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 सम्पन्न

Pragati Ki Roshni - Hindustan Zinc's Diwali Campaign

सिंगर से साध्वी बनने जा रही दीक्षार्थिनी का तेरापंथ समाज ने किया अभिनंदन

ग्रेटर गुड के लिए के लिए कार्य करना हमारें डीएनए में - अनिल अग्रवाल

AJAX Engineering unveils 3DConcrete Printing Technologyrevolutionizing Construction solutions for In...