वीआईएफटी में मुंशी प्रेमचंद के नाटक ‘बड़े भाई साहब’ के मंचन से क्रिएटिव वीक सम्पन्न

उदयपुर। वेंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंड मास कम्युनिकेशन ने गत 23 से 27 दिसंबर तक क्रिएटिविटी वीक का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने हैंडमेड जूलरी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, नृत्य, गायन एवं नाटक आदि विधाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
क्रिएटिव वीक के समापन सत्र के दौरान जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित कहानी ‘बड़े भाई साहब’ का प्रभावशाली मंचन किया। इसमें बड़े भाई की भूमिका में पत्रकारिता विभाग प्रथम वर्ष की छात्रा हिमांशी चौबीसा और छोटे भाई की भूमिका में हीया शर्मा ने प्रभावशाली अभिनय किया। शिक्षा व्यवस्था पर करारा व्यंग्य करती इस कहानी ने दर्शकदीर्घा में उपस्थित लोगों को आत्ममुग्ध कर दिया। शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी शिवराज सोनवाल ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा में रंगमंच का समावेश आज के समय में बेहद आवश्यक है। इस खास मौके पर रेडियो जगत की प्रसिद्ध हस्तियां  कहानी वाला रजत, आरजे काव्य, कवि कपिल पालीवाल, पत्रकार विष्णु शर्मा हितेषी, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति आशीष हरकावत, भजन सिंगर रजनीश शर्मा, गौरव शर्मा एवं डॉ. रिमझिम गुप्ता उपस्थिति थीं।

Related posts:

जिंक फुटबॉल अकादमी के चार खिलाडिय़ों का जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन

त्याग -तपस्या की मूर्ति मातृशक्ति का हो सम्मान - अग्रवाल

मात्र 11 मिनिट में एन्जियोप्लासटी कर बचाई मरीज की जान

आरोहण युवा महोत्सव की तैयारियाँ ज़ोरो पर

संक्रान्ति पर चलेगी नारायण संस्थान की सेवा

Land Rover introduces unique travel experiences, Defender Journeys, in India

सुषमा कुमावत सहायक डिस्ट्रीक्ट प्रांतपाल नियुक्त

प्रसंग संस्थान द्वारा स्त्री कथन पर कवि गोष्ठी आयोजित

रामदेव खाद्य उत्पाद ने अपने खुदरा विक्रेताओं के लिए डबल धमाके की घोषणा की

फील्ड क्लब में पिकल बॉल कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट के आगाज के साथ खिलाड़ियों को नवाजा

पापी व्यक्ति को अगरबत्ती की तरह तिल-तिल जलना चाहिए

HDFC Bank launches pilot for Offline Digital Payments