कैरियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उमरड़ा स्थित वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में दक्षिणी राजस्थान में पहला कैरियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेश गोयल थे। सेमिनार में डॉ. एस के. मेहरा प्रिंसिपल वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज और राजेश चौबीसा, वाइस प्रिंसिपल वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज मे छात्रों को संबोधित किया और उन्हें पैरामेडिकल साइंसेज के क्षेत्र में विभिन्न रोजगार के अवसरों और उच्च अध्ययन और स्कोप के बारे में जानकारी दी। संचालन श्रीमती वैदिका राठौड़ और आयोजन समिति के सदस्य श्रीमती अंजलि स्वामी, कैलाश चौधरी, यश जैन और बी.एल.लोहर ने मिलकर किया। सेमिनार को डॉ. रिमझिम ने भी संबोधित किया और साईं तिरूपति यूनिवर्सिटी द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले मास्टर्स इन हॉस्पिटल एडमिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी देकर छात्रों को प्रोत्साहित किया।

Related posts:

अरावली कॉलेज ऑफ नर्सिग में श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी ने किया ध्वजारोहण

महिलाओं को मिले बराबरी के अधिकार

उज्जैन अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व में उदयपुर के चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान

उदयपुर में गुरूवार को 932 कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित कर 300 साल बाद फिर प्राचीन ...

विशाल बावा के कर कमलों से हुआ वृंदावन धाम में भव्य ध्वजाजी का आरोहण

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई द्वारा आयोजित चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप का पांचवा दिन

कलेक्टर ने नारायण सेवा को किया सम्मानित

महाराणा उदयसिंह की 500वीं जयंती पर वर्चुअल व्याख्यान का शुभारंभ

‘स्मृतियां’ कार्यक्रम में संगीत की जुगलबंदी कराएगी रेगिस्तान का अहसास

Hindustan Zinc Plants 5,000 Saplings to Support Baghdarra Crocodile Conservation Reserve

दिव्यांग कन्या पूजन रविवार को