पीआईएमएस हॉस्पिटल में नवजात शिशु के खाने की नली का सफल ऑपरेशन

उदयपुर। पेसिफिक इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) हॉस्पिटल उमरड़ा में चिकित्सकों ने एक नवजात शिशु के खाने की नली का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया है।
पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि अम्बामाता निवासी ने अपने नवजात शिशु को पिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शिशु मात्र 2 किलोग्राम का था व ट्रेकियो इसोफेजियल फिस्टूला नामक बीमारी से ग्रस्त था। इस बीमारी में खाने की नली पूरी तरह से विकसित नहीं होती व श्वांस नली में खुलती है। यह बीमारी 3000-4000 नवजात में से किसी एक को होती है। लगभग साढ़े तीन घंटे चले ऑपरेशन में खाने की नली को जोड़ा गया। ऑपरेशन के बाद तीन दिन तक शिशु वेंटिलेटर पर रहा। शिशु अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है व उसे डिस्चार्ज कर दिया है।  डॉ. मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन पिम्स हॉस्पिटल में नियमित रूप से होते रहते हैं पर खतरे और जटिलता को देखते हुए हर सफल ऑपरेशन एक उपलब्धि है। इस पूरी प्रक्रिया में पीडियाट्रिक विभाग के डॉ. विवेक पाराशर, डॉ. अंकित, डॉ. राहुल व डॉ. प्रागी तथा निश्चेतना विभाग के डॉ. अमित, डॉ. हार्दिका व नर्सिंग स्टाफ प्रदीप, राशी, शिव व रेखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पीआईएमएस के चैयरमेन आशिष अग्रवाल ने बताया कि शिशु का पूरा उपचार राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत नि:शुल्क हुआ है। उन्होंने बताया पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा सभी नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित है व उदयपुर संभाग में चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Related posts:

उदयपुर की महेश्वरी ने आईएसएसएफ शॉटगन क्वालिफिकेशन में जीता सिल्वर

दीपावली पर पामणों की अगवानी में दुल्हन सी सजेगी झीलों की नगरी

जिंक फुटबाल को मिला ‘बेस्ट ग्रासरूट्स फुटबाल प्रोजेक्ट आफ द इअर’ पुरस्कार

उदयपुर में पहली बार हुई विदेशी नागरिक की न्यूरोसर्जरी

नारायण सेवा में दिव्यांग कन्याओं के निःशुल्क ऑपरेशन शुरू

डॉ. अंजना वर्मा बनी मुख्य वक्ता

नरेंद्रसिंह भाणावत एसबीआई से सेवानिवृत्त

शहर विधायक एवं जिला कलक्टर ने किया आयड़ नदी क्षेत्र का दौरा

JK Tyre achieved highest ever revenues in Q3FY22

उदपुरा में भंवर रणजीतसिंह का गोळ बींटी समारोह

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2023 के सहयोग में हिन्दुस्तान जिंक के 7 हजार से अधिक कर्मचारी प्रतिभागी

जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् दीवाली अवकाश में शिक्षण शिविर आयोजित