पिम्स हॉस्पिटल में चार वर्षीय बच्चे के मोतियाबिन्द का सफल ऑपरेशन

पिम्स हॉस्पिटल में चार वर्षीय बच्चे के मोतियाबिन्द का सफल ऑपरेशन
उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिक़ल सांईसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने चार वर्षीय बच्चे का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया है।
पिम्स के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि चार वर्ष के बच्चे को 15 दिन पहले सीधी आँख पर चोट लगने के कारण मोतियाबिंद हो गया। बच्चा कई दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहा था और उसे रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में परिजन बच्चे को लेकर पिम्स हॉस्पिटल पहुंचे।

यहां नेत्र विभाग के प्रमुख डॉ. नितिन सिंह को दिखाया। डॉ. सिंह ने बच्चे का ऑपरेशन किया और मोतियाबिंद के लेन्स को निकालकर एक कृत्रिम लेन्स लगाया। बच्चा अगले ही दिन साफ देखने लगा। वह अम्ब्लायोपिया विकसित होने से बच गया जो एक लाईलाज बीमारी है। डॉ. सिंह ने बताया कि यह बहुत जटिल ऑपरेशन था क्योंकि चोट के कारण प्राकृतिक लेन्स फट चुका था और मोतियाबिन्द को टुकड़ों में निकालना पड़ा था।

Related posts:

रेजीडेंसी और वीआईएफटी के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बालकों ने की गणेश-स्तुति

मंगल को कोरोना संक्रमण उम्मीद से कम मंगलकारी रहा, 107 संक्रमित आए, 440 ठीक हुए

हिंद जिंक स्कूलों में छात्रों को नारी सम्मान हेतु शपथ दिलाई

लैंड रोवर ने भारत में यात्रा के अनूठे अनुभवों, डिफेंडर जर्नीज़ को पेश किया

Eva Women's Hospital, Dr. Dipak Limbachiya, has achieved a significant academic milestone

दस दिवसीय नि:शुल्क विशाल आयुर्वेद अन्तरंग शल्य चिकित्सा शिविर 14 दिसम्बर से

जिंक फुटबॉल अकादमी ने अपने गढ़ ज़ावर में जीत हासिल की, राजस्थान लीग 2023-24 के पहले घरेलू मैच में दब...

Ahmedabad doctor’s two studies on novel techniques in treatment of gynaec cancer and bowel endometri...

भाजपा ने उदयपुर शहर विधानसभा से ताराचंद जैन को दिया टिकिट

एचडीएफसी बैंक ने 'ऑल-इन-वन पीओएस' लॉन्च करके मर्चेंट ऑफरिंग को मजबूत किया

स्थानीय लोगों को मिले रोजगार, पर्यावरण रहे सुरक्षित