पिम्स हॉस्पिटल में बच्चे के हाथ की सर्जरी कर बनाया नया अंगूठा

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने एक बच्चे के हाथ की सर्जरी कर नया अंगूठा लगाया है।
पिम्स हॉस्पिटल के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रतापगढ़ निवासी आठ वर्षीय बच्चे को गत दिनों भर्ती किया गया जिसके हाथ में जन्म से केवल अंगुलिया थी, अगूंठा नही था। इसे मेडिकल भाषा में रेडियल क्लब हेंड वीथ हाइपोप्लास्टिक थंब कहते है। इस कारण बच्चे को कुछ भी वस्तु पकडऩे व हाथ से काम करने में बडी परेशानी आती थी।

पिम्स हॉस्पिटल के हेण्ड व माइक्रो वेस्कुलर सर्जन डॉ. योगेशकुमार शर्मा ने बच्चे के हाथ की चार अंगुलियों में से पहली अंगुली से अंगूठा बनाया। बच्चा अब पूर्णत: स्वस्थ है और तीन अंगुलियों व अंगूठे से काम करने में सक्षम है। ऑपरेशन में डॉ. शर्मा के साथ शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवके पाराशर, निश्चेतना विभाग के डॉ. पिनु राणावत व टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ. शर्मा ने बताया कि सामान्यतया जिनके हाथ में अंगूठा ना हो या हाथ कलाई से टेढ़ा हो उनका ईलाज विशेषज्ञ की देखरेख में जन्म के तुरन्त बाद शुरू हो जाना चाहिए। इस तरह की अंगूठा बनाने की सर्जरी उसके जन्म से एक वर्ष के भीतर ही कर देनी चाहिए जिससे इस समस्या से निजात मिल सके।

Related posts:

पिम्स में नसों पर दबाव बना रही पसली को निकालने का सफल उपचार

ZINC FOOTBALL ACADEMY’S KAIF AND PREM SELECTED FOR INDIA TEAM IN THE AFC UNDER-17 ASIAN CUP QUALIFIE...

तेरापंथ धर्मसंघ का 157वां मर्यादा महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया

'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम में आपबीती सुनाते फफक पड़े दिव्यांगजन

'दीवाली की रात'

कोनार्क व यूपी रॉयल्स का फाइनल में प्रवेश

नरेंद्र धाकड़ आउटस्टैंडिंग इंजीनियरिंग सर्विसेज टू सोसाइटी अवार्ड से सम्मानित

दर्शन डेंटल कॉलेज में भव्य स्नातक समारोह का आयोजन

एनएसएस–सीटीएई ने सैनिक कल्याण हेतु 30,000 रुपये की सहायता राशि सौंपी

वल्र्ड इंजीनियरिंग दिवस मनाया

नारायण सेवा 36 दिनों में 30 हजार से ज्यादा का बना मददगार

अरविन्दसिंह मेवाड़ ने किया पेलेस कैलेण्डर का विमोचन