पिम्स हॉस्पिटल में दक्षिणी राजस्थान में पहला दोनों कानों का कांकलियर इम्प्लान्ट का सफल ऑपरेशन

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स), हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने दक्षिणी राजस्थान में पहला दोनों कानों का एक साथ कांकलियर इम्प्लान्ट का सफल ऑपरेशन किया है। पिम्स के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रतापगढ़ निवासी 17 माह का बच्चा जन्म से ही सुन-बोल नहीं पाता था। गत दिनों बच्चे को पिम्स हॉस्पिटल में लाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चे के दोनों कानों का सफलतापूर्वक कांकलियर इम्प्लान्ट किया। अब बच्चे को सुनने व बोलने की ट्रेनिंग दी जाएगी जिसमें 2 वर्ष तक का समय लगेगा और बच्चा सामान्य बच्चों की तरह सुन व बोल सकेगा।
इस ऑपरेशन में दिल्ली से आए वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुमित मृिग, पिम्स उमरड़ा ई.एन.टी. विभाग से डॉ. विक्रम सिंह राठौड़, डॉ सुनिता मीणा, डॉ. विलीयम, डॉ. नबील सिन्धी, डॉ. सुदीप्ती, डॉ. सत्यम, डॉ. नेहा, निश्चेतना विभाग से डॉ. अरविन्द, डॉ. निकुंज डॉ. लवली, शिशु रोग विभाग से डॉ. विवेक पाराशर, डॉ. राहुल खत्री, वरिष्ट आडियोलाजिस्ट डॉ. गौरव शर्मा तथा ओटी स्टाफ सिकन्दर, प्रदीप, नितीन व दिव्यांश शामिल थे।

Related posts:

लेखांकन एवं व्यवसायिक सांख्यिकी विभाग के शोधछात्र पूर्वोत्तर विश्वविद्यालयों के साथ शोध विनिमय पर

"श्रीराम की अयोध्या" पुस्तक पर सिटी पैलेस में व्याख्यान

वंदना को 'आई एम शक्ति' राज्य पुरस्कार

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने देवास के खातेगांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

हिंदुस्तान जिंक की हर सखी महिला हिम्मत की मिसाल है : चेतना भाटी

‘कृष्ण साहित्य : विविध संदर्भ’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से

120 दिवसीय अविस्मरणीय चातुर्मास के बाद शासनश्री का विहार

महाराणा प्रताप की देश के स्वाभिमान के लिए न्योछावर होने की सोच युगों-युगों तक जीवित रहेगी : लक्ष्यरा...

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर उदयपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हँसी, हौसले और हुनर का महाकुंभ” — ज़ाकिर खान की प्रेरणादायक मौजूदगी से जगमगाया गीतांजली सिनेप्स–2026

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से संचालित घाटा वाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी बनी सशक्तिकरण की मिसाल

साई तिरुपति विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित