बड़ी तालाब भरने पर पदयात्रा निकाली

उदयपुर। भगवान इंद्र को मेहर के चलते इस बार झीलों के शहर उदयपुर के सभी तालाब, झीलें और नदिया लबालब हैं। यही नहीं कैचमेंट एरिया में हुई अच्छी बारिश की वजह से बड़ी तालाब भी 16 वर्षो बाद छलक उठा है। बड़ी तालाब के छलकने की खुशी वहां के वाशिंदों में देखी जा रही है। ऐसे में गांव की महिला जनप्रतिनिधि और पंचायत समिति सदस्य संजू सुथार के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान सुथार के साथ गांव के युवा भी बड़ी तालाब से रवाना होकर 17 किमी दूर उभयेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और नव जलराशि से महादेव का जलाभिषेक किया। संजू सुथार ने बताया कि उन्होंने बड़ी तालाब के छलकने और क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना महादेव से की थी। अब मनोकामना पूर्ण होने पर सभी लोग पदयात्रा कर उभयेश्वर महादेव का आभार प्रकट करने पहुंचे। पदयात्रा में लोकेश चौबीसा, विक्रमसिंह देवड़ा, हर्षवर्धन सुथार, योगेश बरोट, सूरज सेन भी शामिल हुए।

Related posts:

राजू भूतड़ा ने संभाला मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का कार्यभार

International Zinc Association to organize Zinc College hosted by Hindustan Zinc in India

बेणेश्वर धाम में बनेगा 132 करोड़ की लागत से हाईलेवल पुल

विशाखापट्नम में  तीन सौ से ज्यादा दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर लगाए

Hindustan Zinc officially announced as the successful bidder for tungsten mineral block in Andhra Pr...

पिम्स हॉस्पिटल उमड़ा में नवजात की गंभीर बीमारी की सफल सर्जरी

नारायण सेवा संस्थान का 42वाँ निशुल्क सामूहिक विवाह

जन्म जयन्ति पर ट्री गार्ड सहित 108 औषधीय एवं फलदार वृक्षारोपण

Hindustan Zinc’s First All Women Mine Rescue Team Represents India at the XIII International Mine Re...

माता महालक्ष्मी को पहनाई गई सवा पांच लाख रुपए की सोने और चांदी की पोशाक

सैन्य बलों के लिए एचडीएफसी बैंक ने अपनी तरह का पहला कार्ड, ‘शौर्य’ प्रस्तुत किया

48वें माइंस सेफ्टी वीक में हिन्दुस्तान जिंक जावर ग्रुप ऑफ माइंस का उत्कृष्ट प्रदर्शन