स्मार्ट वॉच से बीपी देखें पर सटीकता के लिए डॉक्टर जरूरी : डॉ. खंडेलवाल

पारस जे. के. हॉस्पिटल में विश्व हाइपरटेंशन डे मनाया

उदयपुर। पारस जे. के. हॉस्पिटल के डायरेक्टर एंड हैड व वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट डॉ. अमित खंडेलवाल ने कहा कि अमेरिका व चीन में हुई स्टडी में पाया गया कि कोविड से मरने वाले 90 फीसदी लोगों में मृत्यु का कारण हाइपरटेंशन रहा है। कोरोना काल में बीपी को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। इसकी जटिलताएं कई बीमारियों की वजह है। हाईब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन हार्ट, ब्रेन और किडनी को गंभीर क्षति पहुंचाता है। यह कोरोनरी आर्टरी डिजीज के रोगियों के लिए साइलेंट किलर है। हाइपरटेंशन कोरोनरी आर्टरी की परतों को भी नुकसान पहुंचाता है।
विश्व हाइपरटेंशन डे पर डॉ. खंडेलवाल ने बताया कि डब्ल्यूएचओ की थीम भी इस बार यही है कि अपने रक्तचाप को मापें। इसे नियंत्रित करें। अधिक समय तक स्वस्थ जीवन जियें। बीपी नापने के लिए आजकल कई लोग स्मार्ट वॉच का सहारा ले रहे हैं। एक छोटा सा दिखने वाला डिवाइस दिनभर के ब्लड प्रेशर को नापने में आपकी मदद जरूर करता है लेकिन हाइपरटेंशन के रोगियों को सटीक जांच के लिए डॉक्टर से ही बीपी जांच करवानी चाहिए। रिस्ट वॉच के आंकड़ों पर विश्वास नहीं किया जा सकता। इलाज के दौरान चिकित्सकीय उपकरणों में आए आंकड़ों से ही इलाज किया जाता है। ब्लडप्रेशर का एक मोटा ऑकलन करने तक ही स्मार्ट वॉच से बीपी नापना ठीक है। डॉ. अमित ने बताया कि बीपी नापने से पहले पांच मिनिट आराम करें। आधे घंटे पहले स्मोकिंग या कैफीन युक्त कोई तरल पदार्थ लिया है तो रीडिंग गलत आ सकती है। ब्लडप्रेशर की सही जांच के लिए डॉक्टर को दो-तीन बार ब्लड प्रेशर मापने की रिक्वेस्ट करें। उसके बाद उनका औसत देखें। कुर्सी पर सहारा लेकर रोगी को बिठाएं और हाथ को सीने के स्तर तक लाकर बीपी नापें।

Related posts:

Kotak Flexicap Fund Marks 15 Years* of its Journey in Long‑Term Wealth Creation

एक्यूप्रेशर के द्वारा स्वचिकित्सा उपचार शिविर का आयोजन 15 से

प्रो. विजय श्रीमाली की सातवीं पुण्यतिथि पर 151 यूनिट रक्तदान

कोटक बना राजस्थान रॉयल्स का साथी

श्रीराम सुपर 111 गेहूँ बीज से गेहूँ उत्पादकता बढ़ी

डीएचएल एक्सप्रेस की 2021 से दरों में वृद्धि की घोषणा

सम्प्रति संस्थान द्वारा कपिल श्रीमाली का अभिनंदन

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के तत्वावधान में चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप

Indian MedTech Startup Files FDA 510(k) for Homegrown Surgical Robot SSII Mantra

डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया ‘वोटरी’ का शुभारम्भ

जिंजर उदयपुर ने खोले अपने द्वार

Pacific Dental College Debari has been honored with a National Award for its outstanding services.