दो वर्ष के बच्चे की किडनी में कैंसर की गांठ का सफल ऑपरेशन

उदयपुर। पारस जे. के. हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने दो वर्ष के बच्चे की किडनी में कैंसर की गांठ का सफल ऑपरेशन किया है। मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सेवाग ने बताया कि भीनमाल निवासी भूपेन्द्र कुमार (2) को मूत्र त्यागने में तकलीफ होने पर बच्चे के पिता रामाराम ने उदयपुर व अहमदाबाद के कई अस्पतालों में परामर्श लिया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। किसी रिश्तेदार के कहने पर उन्होंने बच्चे को पारस जे. के. हॉस्पिटल के मूत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाया। डॉ. सेवाग ने बच्चे की सीटी स्केन के बाद बताया कि बांई किडनी में करीब आधा फिट की गांठ है जो सामान्यता कैंसर की होती हैं। ऑपरेशन करके गांठ को बाहर निकालना बेहद आवश्यक है नहीं तो यह बच्चे के लिए जानलेवा साबित होगी।
परिजनों से समझाइश के बाद चिकित्सकों ने अफ्रंट सर्जरी द्वारा गांठ निकाल दी। बॉयोप्सी करवाने पर गांठ कैंसर की निकली। डॉ. सेवाग ने बताया कि गांठ लोकलाईज व स्टेज वन कैंसर की थी जिसको ऑपरेशन द्वारा निकाल दिया गया है। अब बच्चा स्वस्थ है व उसको किमोथैरेपी देकर आगे का उपचार किया जा रहा है। कैंसर के कारणों पर डॉ. सेवाग ने बताया कि इसके बारे में ज्यादा कुछ उपलब्ध नहीं है लेकिन जैनेटिक व आधुनिक जीवनशैली इसके प्रमुख कारण हैं। जिन लोगों के परिवार में किसी के कैंसर की हिस्ट्री होती है उन्हें कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है। इस कारण कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं कर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
पारस जे. के. हॉस्पिटल के डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि हॉस्टिपल में बच्चों एवं बड़ों के उपचार के लिए एक पूरी टीम आधुनिक तकनीक के साथ 24 घंटे उपलब्ध है। बच्चे की गांठ को आधुनिक तकनीक द्वारा अनुभवी डॉ. मुकेश सेवाग ने निकाला है। मैं बच्चे के स्वस्थ होने की कामना करता हूॅ।

Related posts:

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन: उदयपुर लेकसिटी वारियर व दिल्ली चैलेंजर्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर शहर को हराभरा बनाने में हिन्दुस्तान जिंक का योगदान

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का एक ओर कीर्तिमान लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के नाम

पिम्स में गंभीर वायरल बुखार से पीडि़त मरीज का सफल इलाज

श्रीमाली समाज की डिजिटल क्रांति: एक क्लिक पर होगा 25000 समाजजनों का डेटा 

शहरी बाढ़ प्रबंधन और बांध सुरक्षा एक एकीकृत दृष्टिकोण पर एक दिवसीय सेमिनार

Hindustan Zinc provides oxygen to local governing bodies in fight against COVID 19

श्वेेताम्बर जैन समाज का पर्युषण महापर्व सम्पन्न

स्वतंत्रता का मूल्य समझने के लिए विभाजन की विभीषिका को जानना जरूरी – राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिय...

ताबीश की चिकित्सक बनने की तमन्ना

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने 2022-23 के शैक्षणिक सत्र के लिए शुरू की प्रवेश प्रक्रिया

आरसीएम की रूपांतरण यात्रा 17 को उदयपुर में