स्पाइन सर्जरी कर दी मरीज को राहत

उदयपुर। पिछले कई महिनों से कमर दर्द व साईटिका की समस्या से परेशान एक मरीज की पारस जे. के. हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने सफल स्पाइन सर्जरी कर दर्द से निजात दिलाई है।
उदयपुर के मदनलाल जाट के पांव में सुन्नपन, कमर दर्द की शिकायत के साथ कमर एक तरफ झुकने लग गई थी। परिजनों ने उन्हें कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन उपचार से संतुष्टी नहीं मिली। किसी परिजन के कहने पर उन्होंने मदनलाल को पारस जे. के. हॉस्पिटल के न्यूरो व स्पाईन सर्जन डॉ. अजीत सिंह को दिखाया। डॉ. सिंह ने एमआरआई के बाद उपचार का एक मात्र विकल्प ऑपरेशन बताया। ऑपरेशन में होने वाली चीरफाड़ के कारण मरीज डर गया और दीपावली के बाद ऑपरेशन करवाने को कहा। इस पर डॉ. अजीत ने मरीज को आधुनिक माइक्रोस्कोपिक तकनीक की जानकारी दी जिसमें इस प्रकार के ऑपरेशन को सफलतापूर्वक करके एक दिन में ही छुट्टी दे दी जाती है।
इस पर मरीज आधुनिक माईक्रोस्कोपिक तकनीक से ऑपरेशन करवाने को तैयार हो गया। डॉ. अजीत सिंह ने मरीज के छोटा चीरा लगाकर ऑपरेशन किया। दो-तीन घंटे के बाद मरीज से चलना-फिरना शुरु करवा दिया। मरीज को दीपावली की सुबह छुट्टी दे दी गई। अभी मरीज दर्द रहित पूर्णतया स्वस्थ है। डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि इस प्रकार की सर्जरी में छोटे चीरे से ऑपरेशन किया जाता है जिसमें बहुत कम ब्लड लॉस व एक दिन के हॉस्पिटल स्टे में मरीज का पूर्ण ईलाज हो जाता है।

Related posts:

जावर क्षेत्र में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी तारा और कमला

‘ग्रैंड कॉन्टिनेंट’-ए लक्जरी कलेक्शन का भव्य उद्घाटन

क्वालिटी सर्किल फोरम आॅफ इंडिया द्वारा हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगूचां माइंस प्लेटिनम अवार्ड से स...

एचडीएफसी बैंक कोविड-19 से राहत के लिए मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित करेगा

तीन घंटे चले ऑपरेशन में मरीज करती रही डॉक्टर से बात

Flipkart honours leading sellers at FlipStars 2024 Awards Ceremony

हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया 50वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

एचकेजी ऑपन ऑफर के माध्यम से हिस्सेदारी हासिल करेंगे शुगर उद्योगपति श्री कट्टी

33 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज 2024 ने की भारत में त्योहारी सीजन की श...

जीतो प्रीमियर लीग में उदयपुर टीम बनी विजेता

Hindustan Zinc Concludes a High-Impact Showcase at IITF 2025 With Its ‘Zung Ke Khilaaf Zinc’ Awarene...

Vedanta to invest Rs 1 Lakh Crores in Rajasthan: Powering Rajasthan’s ambition of becoming a US$350 ...