राघव-परिणीति उदयपुर पहुंचे

23 को चूड़ा रस्म और 24 को होंगे फेरे

Creative from India to the World

उदयपुर। झीलों की नगरी में 24 सितंबर को अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी (Marriage) होने जा रही है। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। शादी के आयोजन पीछोला झील के किनारे स्थित द लीला होटल ( The Leela Hotel) में होंगे। इसके अलावा लेक पैलेस से लेकर उदयविलास में भी बुकिंग कराई गई है। इस बीच शुक्रवार को परिणीत और राघव उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे (Dabok Airport) पर पहुंचे जहां होटल स्टाफ ने दोनों का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया।
23 सितंबर को प्रात: 10 बजे परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी। दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। शाम को संगीत सेरेमनी होगी जिसकी थीम 90 बेस्ड होगी। 24 सितंबर को राघव बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे। दोपहर 3.30 बजे जयमाला और 4 बजे राघव-परिणीति अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रस्में पूरी होने के बाद शाम 6.30 बजे विदाई होगी। रात 8.30 बजे रिसेप्शन होगा। शादी में कई वीवीआईपी, नेता, उद्यमी व फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी।