साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी संस्थानों संग लघु उ‌द्योग भारती की साझेदारी

प्लेसमेंट और औ‌द्योगिक भ्रमण को मिलेगी नई दिशा
उदयपुर।
शिक्षा तब अधिक सार्थक हो जाती है, जब कक्षा में सीखा ज्ञान उ‌द्योगों की वास्तविक जरूरतों से जुड़कर वि‌द्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने लगे। चित्रकूट नगर स्थित पेसिफिक कॉलेज परिसर में बुधवार को ऐसा ही एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब लघु उ‌द्योग भारती तथा साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी संग के पीआईएमएस-आईसीएस, वीआईएमएस एवं वीआईएफटी कॉलेजों के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। जो केवल संस्थागत औपचारिकता नहीं, बल्कि युवा प्रतिभा, तकनीकी कौशल और स्थानीय उ‌द्योग जगत के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अवसरों, औ‌द्योगिक भ्रमण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा व्यवहारिक अनुभव से जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। एमओयू हस्ताक्षर प्रक्रिया में लघु उ‌द्योग भारती, गिरवा इकाई की ओर से ओम दवे, हरिओम पालीवाल एवं प्रखिल सामर का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर डॉ. रिमझिम गुप्ता ने कहा कि यह प्रकल्प विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान की सीमाओं से बाहर निकालकर उ‌द्योगों की कार्यसंस्कृति, अपेक्षाओं और अवसरों से सीधे रूबरू कराएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पहल इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और इंडस्ट्रियल विजिट के उद्देश्य से अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।


कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बीसीए पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत तकनीकी प्रेजेंटेशन रहे। विरल जैन ने ‘एम्प्लॉयी 360’ विषय पर प्रस्तुति देते हुए कर्मचारी प्रबंधन और कार्य-प्रक्रियाओं को तकनीक के माध्यम से अधिक व्यवस्थित बनाने की अवधारणा रखी। शाफिल हुसैन ने ‘शेफ डैश उडी’ के जरिए रचनात्मक डिजिटल प्रस्तुति का परिचय दिया, वहीं मोहम्मद जैद खान ने ‘शेड्यूल रिमाइंडर’ विषय पर उपयोगी तकनीकी समाधान प्रस्तुत किया।
छात्रों की कल्पनाशीलता, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल को देखकर उपस्थित लघु उ‌द्योग भारती सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने युवाओं को बदलती औ‌द्योगिक जरूरतों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने, नवाचार को अपनाने तथा अपने विचारों को उपयोगी उत्पाद और सेवाओं में बदलने के सूत्र भी बताए।
इस अवसर पर लघु उ‌द्योग भारती के गिरवा इकाई संरक्षक एवं निवर्तमान सचिव, उदयपुर महानगर कपिल सुराना, महानगर इकाई अध्यक्ष राजेंद्र सुराना, रानी लक्ष्मीबाई इकाई की डॉ. सीमा पारेख, सुखेर इकाई के विजय गोधा, मादड़ी इकाई के सुसीम सिंघवी, कलड़वास इकाई के बाबूसिंह राजपुरोहित, गुड़ली इकाई के दीपक हरकावत, गिरवा इकाई के ओम दवे तथा अहिल्याबाई इकाई की डॉ. ऋषिका पानेरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कॉलेज के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सहभागिता ने इस अवसर को शिक्षा और उ‌द्योग के साझा भविष्य का आश्वस्त संकेत बना दिया।