पेप्सी ने मेगास्टार यश को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया

उदयपुर: युवा-केंद्रित बेवरेज ब्रैंड पेप्सी ने मेगास्टार यश को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। सुपरस्टार यश ने हर तरह की भौगोलिक बाधाओं से परे जाकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। पेप्सी और यश के बीच की यह साझेदारी भारत के युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनेगी। पेप्सी ने हमेशा ही खुद को भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य का हिस्सा बनाने के लिए नए सिरे से बदला है और नवोन्मेष किए हैं। वहीं, दूसरी ओर यश को कन्नड़ सिनेमा में उनके निडर और साहसिक किरदारों के लिए पसंद किया जाता है और देशभर में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद हैं। इन गर्मियों में यह जबरदस्त गठजोड़ ग्राहकों को रोमांचित कर देगा।

सौम्या राठौड़, कैटेगरी लीड, पेप्सी कोला, पेप्सीको इंडिया, ने कहा कि रॉकिंग स्टार यश के साथ मिलकर काम करने को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। यह ऐसा नाम है जो निडरता और जीवन को अपनी शर्तों पर जीने की भावना को वास्तविक अर्थों में परिभाषित करता है- यह ऐसी भावना है जो पेप्सी के ग्राहकों से मेल खाती है। यश का सभी भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं से जबरदस्त जुड़ाव और प्रभाव है। चूंकि हम ब्रैंड की पहुंच का विस्तार करने के लिए ग्राहकों से संबंधों को मज़बूती देना चाहते हैं, ऐसे में यश हमारे लिए काम आएंगे। हम 2023 में पेप्सी के सफर को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि हम अभिनेता को बिल्कुल नए अवतार में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जिससे पेप्सी के प्रशंसकों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

पेप्सी का ब्रैंड एंबेसडर बनने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए सुपरस्टार यश ने कहा कि मैं पेप्सी के साथ जुड़ने और इस बेहतरीन ब्रैंड का चेहरा बनने को लेकर बेहद खुश हूं। मैं पूरी तरह खुलकर जीवन जीने, हर पल का आनंद लेने और अपनी इच्छाओं को पूरा करने में भरोसा करता हूं जो पेप्सी के दर्शन से मेल खाता है। यह साझेदारी नए साल की शानदार शुरुआत करने का बहुत ही बेहतरीन तरीका है और मेरे प्रशंसक मुझे नए अवतार में देखें, इसके लिए अब मैं और इंतज़ार नहीं कर सकता हूं।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल में दक्षिणी राजस्थान में पहला दोनों कानों का कांकलियर इम्प्लान्ट का सफल ऑपरेशन

'इस त्यौहार नो इंतज़ार', एचडीएफसी बैंक ने फेस्टिव ट्रीट्स लॉन्च की

Mr. Abheek Barua, Chief Economist HDFC Bank, Commented on the monetary policy

डॉ. जैन को नीति आयोग के सदस्य डॉ. पॉल ने किया सम्मानित

कैलिफ़ोर्निया बादाम के साथ फसल के जश्न में पोषण जोड़ें

हर्निया पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में 150 से अधिक सर्जन्स ने साझा किए अनुभव

बी. चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि

पिम्स मेवाड कप क्रिकेट: फील्ड क्लब पर दिखा आईपीएल सरीखा रोमांच

Kotak Flexicap Fund Marks 15 Years* of its Journey in Long‑Term Wealth Creation

Flipkart hosts the fourth edition of ‘Crafted by Bharat’ on 74th Republic Day to support Indian arti...

हार्टफुलनेस योग महोत्सव 1 अप्रैल से

ममेंटोज़ बाय आईटीसी होटल्स इकाया उदयपुर के एशियन फूड पॉप अप को लेकर वीकेंड पर दिखा भारी उत्साह