खरड़ेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर चढ़ाई जलहरी

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। खरड़ेश्वर महादेव मंदिर में वैशाख कृष्ण प्रतिपदा एकम के मौके पर शुक्रवार को शिवलिंग पर जलहरि चढ़ाई गई। पं सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और पं. शंभू लाल तिवारी के सानिध्य में शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और महादेव का रुद्राभिषेक कर जलहरि चढ़ाई गई। यह जलहरी वैशाख माह से आषाढ़ माह तक रहेगी। इस मौके पर खरड़ेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान अध्यक्ष किशनलाल सोनी, चंद्रेश तंवर, देवराज साहू, हीरा लाल वैष्णव, बाबू लाल पुरोहित, अशोक राठौर, पुजारी ललित चौबीसा, मोहित मीणा, शुभम पालीवाल, मयंक गुर्जर, ओम मालीवाल, अशोक जोशी, सुमित हेड़ा, राजू भंडारी, निर्मल भंडारी आदि मौजूद रहे। पं. त्रिपाठी के अनुसार जल हरि या जलधारी में जल चढ़ाने से शिवलिंग का अभिषेक होता है। जल हरि के जल में दिव्य ऊर्जा होती है जो आध्यात्मिक और भौतिक सुख प्रदान करती है। जलहरी में जल चढ़ाने से रोग दोष से मुक्ति मिलती है वहीं जलहरी से निकलने वाले जल को घर में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सुख समृद्धि आती है।

Creative from India to the World