सागर कुमारी मीणा को पीएच.डी. की उपाधि

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर से सागर कुमारी मीणा ने अर्थशास्त्र विषय में शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर पीएच.डी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त की है।


उनके शोध का शीर्षक “ भारत मैं दूरसंचार उद्योग का आर्थिक विश्लेषणः राजस्थान के उदयपुर शहर के विशेष संदर्भ मे “ शोध के अंतर्गत भारतीय दूरसंचार उद्योग के आर्थिक विकास, दूरसंचार सेवाओं के विस्तार, उपभोक्ता कल्याण, सेवा गुणवत्ता एवं दूरसंचार क्षेत्र के आर्थिक योगदान का विस्तृत विश्लेषण किया गया। उन्होंने अपना शोध कार्य सुविवि अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफ़ेसर डॉ. दीपा सोनी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पूर्ण किया।