किडनी से डेढ़ किलो वजनी गांठ निकाली

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने एक वर्षीय बच्चे की किडनी से डेढ़ किलो वजनी गांठ निकाल सफल ऑपरेशन किया है।
पीआईएमएस के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों एक वर्षीय बच्चे को पीआईएमएस में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि बच्चे के पेट मेें बड़ी गांठ है। इस पर पिड्रियाट्रिक सर्जन डॉ. अतुल मिश्रा एवं उनकी टीम ने बच्चे का ऑपरेशन कर डेढ़ किलो वजनी गांठ को बाहर निकाला। ऑपरेशन के पश्चात बच्चे का उपचार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक पाराशर द्वारा किया गया। मेडिकल साइंस में इस रोग को मल्टी सिस्टिक डिस्प्लास्कि किडनी कहते हैं। बच्चा अब पूर्णत: स्वस्थ है।

Creative from India to the World