हिन्दुस्तान जिंक की सखी परियोजना के तहत ऋण वितरण

उदयपुर। जिंक स्मेल्टर देबारी के ऑडोटोरियम में आयोजित एक समारोह में हिन्दुस्तान जिंक मंजरी फाउण्डेशन ओर हनुमान वन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सखी परियोजना के अंतर्गत राजस्थान मरुधरा की ओर से 25 स्वयं सहायता समूहों को कुल 60 लाख रुपये के ऋण वितरित किये गये।
कार्यक्रम में राजस्थान मरुधरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक कमल सक्सेना, साकरोदा ब्रांच के मैनेजर अनिल जैन, देबारी ब्रांच के रोहित त्रिपाठी व कानपुर ब्रांच के मैनेजर केशव दाधीच, सवीना ब्रांच के सुरेंद्र बालोत व अशोक पुरोहित पूर्व ब्रांच मैनेजर आरएमजीबी, हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कामर्शियल अनिल राठी और सीएसआर टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में हनुमान वन विकास समिति से राजकरण यादव, हितेश शर्मा, भूरालाल, लक्ष्मीलाल, प्रेमशंकर, पुष्कर, जशोदा व समूह सखियों ने भाग लिया। ज्ञातव्य रहे कि हिंदुस्तान जिंक सदैव अपने कार्यक्षेत्र के आस-पास सामुदाय, महिलाओं एवं ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts:

Motorola launches moto g85 5G

Kotak Mahindra Bank Multimedia Marketing Campaign

गंभीर रुमेटाइड गठिया रोग से पीडि़त 38 वर्षीय मरीज की सफल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी

हिंदुस्तान जिंक के पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा

SBICard and IRCTC launch co-branded contactless credit card on RuPay platform

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा वूमन ऑफ जिंक अभियान की शुरूआत

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पिछले 5 सालों में सरकारी खजाने में 87,616 करोड़, वित्तीय वर्ष 25 में 18,963 क...

ग्रामीण प्रतिभाओं को दक्ष बना रहा हिन्दुस्तान जिंक

Over 4,500 Sellers empowered with insights and strategies at Flipkart's Seller Conclaves across 9 ci...

बामनिया कलां में वृक्षारोपण

Hindustan Zinc inaugurates skill development centre to empower local youth

50,000 से ज्यादा ऑफलाइन रिटेलर्स और पड़ोसी स्टोर्स अब अमेजऩ पर लोकल शॉप्स का हिस्सा