स्लाइस ने कैटरिना कैफ के साथ लॉन्च किया नया समर कैम्पेन

उदयपुर। गर्मियों के सीजन को रोमांच से भरते हुए, स्लाइस ने अपना नया कैम्पेन जारी किया है जो ग्राहकों को स्लाइस के ‘सबसे थिक सबसे टेस्टी ड्रिंक होने की खूबियों से रूबरू कराएगा। भारत का सबसे ज्यादा गाढ़ा और सर्वाधिक स्वाद से भरपूर ड्रिंक के तौर पर, स्लाइस की यह नई मजेदार और रोचक फिल्म ‘सबसे थिक सबसे टेस्टी चैलेंज के साथ ग्राहकों को आंख बंद कर स्वाद की परख करने के मजेदार रास्ते पर लेकर जाती है। इस टीवीसी में सुपरस्टार और ब्रैंड एंबैसडर कैटरिना कैफ दिखायी दे रही हैं। 

अनुज गोयल, एसोसिएट डायरेक्टर, ट्रॉपिकाना एंड स्लाइस, पेप्सिको इंडिया ने कहा कि असल आम के स्वाद के सबसे नजदीक है स्लाइस का अनुभव और गर्मियों की आमद के साथ ही हमारा मकसद इस नए मौसम में स्लाइस का नया कैम्पेन पेश करना रहा है। स्लाइस की ‘सबसे गाढ़ा और सबसे स्वाद भरा वाली खूबी को दिलचस्प अंदाज में उभरने के लिए, हम भारत में ग्राहकों को सबसे स्वादिष्ट और सबसे गाढ़े आम का स्वाद लेने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार कैटरिना कैफ हैं जो ब्रैंड के साथ जुड़ाव को और मजबूत बनाने के साथ-साथ नए ग्राहकों को भी स्लाइस का अनुभव लेने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

मालदीव्स में फिल्माया गया यह टीवीसी कैटरिना कैफ को एक डैक चेयर पर एक मिस्ट्री मैन के साथ गपशप करते हुए दिखाता है। यह मिस्ट्री मैन कैटरिना के पसंदीदा मैंगो ड्रिंक स्लाइस का एक घूंट भरने से इंकार करते हुए कैटरिना से कहता कि वह उसका मनपसंद ड्रिंक ट्राइ करे। तब कैटरिना उससे स्लाइस का टेस्ट चैलेंस लेने को कहती है, और वह इसके लिए राजी हो जाता है। अब कैटरिना उसकी आंखों पर पट्टी बांध देती है और उसे स्लाइस तथा किसी अन्य  मैंगो-फ्लेवर्ड ड्रिंक में से एक का चुनाव करने को कहती है। इस बीच, वह उस पुरुष के कानों में अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली अदा से कहती है ‘आम की खुशबू और सबसे खास रस, और वह सही साबित होती है क्योंकि उसका को-स्टार भी अपनी मनपसंद ड्रिंक के तौर पर स्लाइस को ही चुनता है। अब कैटरिना उसकी आंखों पर बंधी पट्टी खोलती है, और टीवीसी इस संदेश के साथ पूरा हो जाता है कि स्लाइस ही सबसे ज्यादा स्वाद भरा और सबसे गाढ़ा मैंगो ड्रिंक है। 

Related posts:

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल मुंबई रत्न पुरस्कार से सम्मानित

No change in average monthly balance

एचडीएफसी बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड लॉन्च

Motorola launches motorola edge 50

भारत की सड़कों पर सुरक्षा को बनाना होगा सशक्त : जागरूकता और अनुपालन के बीच में है चिंताजनक अंतर

Sundaram Finance Hosts a One-of-its-Kind Customer Meet, ‘Sundaram Circle’ at Udaipur

बूस्ट के नए टीवीसी में महेंद्रसिंह धोनी के साथ महिला एथलीट युवा लड़कियों को देगी क्रिकेट खेलने की प्...

सखी महिलाएं अपने उत्पादों को समृद्ध कर उद्योग का रूप दे- सुनील दुग्गल

आईएसबी हैदराबाद ने जीता वेदांता का केस स्टडी कंपटीशन

HDFC Bank integrates with Government of India’s National Agriculture Market (e-NAM) to reach over 1....

Hindustan Zinc’s Dariba Smelting Complex and Zinc Smelter Debari receive GreenCo Gold and GreenCo Si...

Indira IVFcrosses key milestone of 75000 successful IVF pregnancies