पिम्स हॉस्पिटल के डॉ. एन. के. गुप्ता को फेलो ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। पेसिफिक़ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल (PIMS Hospital) उमरड़ा के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. एन. के. गुप्ता (Dr. N. K. Gupta) को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एसोसिएशन ऑफ़ फिजिशियन इण्डिया के वार्षिक सम्मेलन में ‘फेलो ऑफ़ इंडियन कॉलेज ऑफ़ फिजिशियन’ (‘Fellow of Indian College of Physicians’) सम्मान से सम्मानित किया गया। भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने डॉ. गुप्ता को उनके द्वारा किए गए स्टेम सेल विषय पर शोध के लिए यह सम्मान प्रदान किया।
पेसिफिक के चैयरमेन आशीष अग्रवाल (Ashish Agarwal), सांई तिरूपति विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. जे. के. छापरवाल (Dr. J. K. Chapparwal), एपीआई उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. बी. एस. बंब (Dr. B. S. Bomb) ने डॉ गुप्ता को हार्दिक बधाई प्रेषित की। बता दें कि यह सम्मान उच्चकोटी के कार्य करने वाले विषय विशेषज्ञ चिकित्सक को प्रदान किया जाता है। इसी कार्यक्रम में आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के 1971 बैच के डॉ. कर्नल अभयसिंह देवड़ा (Dr. Colonel Abhaysingh Deora) को भारतीय सेना में कार्यकाल के दौरान जन साधारण को नि:शुल्क सेवा प्रदान करने के लिए एफआईसीपी से नवाज़ा गया। वे वर्तमान में आईआईटी जोधपुर के प्रभारी हैं।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइन्स में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

24 तीर्थंकरों के नाम पर पौधारोपण

पूर्व डीजीपी बंजारा एवं राज राजेश्वर ने किया नारायण सेवा संस्थान का अवलोकन

करण राठौड़ ने सेवा निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष का पद संभाला

Akme Fintrade Enters Life Insurance Distribution Through Axis Max Life

HDFC Bank SmartGateway payment platform integrates CBDC (Digital Rupee)

भारतीय सिनेमा कला का एक अलग ही क्षेत्र है : डॉ. मृत्युंजयसिंह

सम्य समाज के लिए स्त्री सम्मान ज़रूरी

सूक्ष्म, लघु व मध्यम व्यापारियों के लिए वरदान है मार्ग ईआरपी की डिजिटल पहल

खेरवाड़ा विधायक परमार ने धनकावाड़ा राहत कैम्प का किया निरीक्षण

एक फीडिंग बोतल को तोड़ो, एक जिंदगी को जोड़ो : डॉ देवेंद्र सरीन

डाॅ. अर्जुनदेव चारण का एकल काव्यपाठ