श्री विशाल बावा द्वारा ‘वेटिंग हॉल’ लोकार्पित

नाथद्वारा। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली मे हो रही नवाचारों के अंतर्गत श्रीजी प्रभु में श्री गुसाईजी (गो.श्री वि_लनाथजी) महाराज के प्रागट्य महोत्सव के शुभ अवसर पर गो.ति.श्री108 श्री राकेशजी (श्री इंद्रदमनजी) महाराजश्री की आज्ञा एवं गो.चि.105 श्री विशालजी ( श्री भूपेशकुमारजी) बावाश्री की प्रेरणा से हैदराबाद निवासी एवं श्रीनाथजी मंदिर मंडल के सदस्य एवं श्री कृष्णा ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के फाउंडर शिवचरण अग्रवाल द्वारा निर्मित कराए गए प्रीतम पॉल में स्थित दो मंजिला वेटिंग हॉल का श्री विशाल बावा के कर कमलों द्वारा लोकार्पण किया गया।
श्री विशाल बावा की प्रेरणा से निर्मित कराए गए इस वेटिंग हॉल में लगभग 2000 वैष्णव जन दर्शन पूर्व एवं दर्शन के समय आराम से बैठकर प्रतीक्षा कर सकेंगे। यह भवन सर्व सुविधा एवं आधारभूत सुविधाओं से युक्त है जिससे कि वैष्णव जन को सरलता एवं दर्शन में सुविधा होगी। इस दौरान अग्रवाल परिवार के सदस्यों श्रीमती पुष्पलता बाई, प्रदीपकुमार, श्रीमती भारती, मिथिलेश, श्रीमती अर्चिता, ह्यन्दावा रेड्डी आदि का श्री विशाल बावा ने ऊपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारतभूषण व्यास, तिलकायतश्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य समीर चौधरी, सुरेश भाई संघवी, मंदिर मंडल के सीईओ कैलाशचंद्र शर्मा, संपदा अधिकारी ऋषि पांडे, तिलकायतश्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर के पंड्याजी परेश नागर, समाधानी दिनेश मेहता, उमंग मेहता, जमादार हर्ष सनाढ्य, मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, राजेश्वर त्रिपाठी, ओम प्रकाश जलंधरा, कैलाश पालीवाल सहित सैकड़ों वैष्णव जन उपस्थित थे।

Related posts:

Prabha Khaitan Foundation Hosts The Write Circle Session with Renowned Author Lakshmi Puri at Radiss...

जिंक द्वारा जीवन तरंग कार्यक्रम के तहत गुड टच -बैड टच जागरूकता सत्र आयोजित

डॉ. तुक्तक भानावत ‘मेवाड़ गौरव सम्मान’ से विभूषित

Hindustan Zinchonoured with Gold Rating at the 7th CII National 5S Excellence Awards 2022

जावर ग्रुप ऑफ़ माइन्स द्वारा बच्चों और अभिभावकों को पुस्तकों से जोड़ने हेतु बाल मेले का आयोजन

Indira IVF to Train India’s Talent in Reproductive Medicine with NBE Accreditation

हिन्दुस्तान जिंक मास्टर्स ऑफ रिस्क अवार्ड से सम्मानित

डॉ. राजाराम शर्मा मास्टर इन क्लिनिकल रेडियोलॉजी परीक्षा में उत्तीर्ण

लाल मां मंदिर में चालिया महोत्सव सम्पन्न

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की बालिका शिक्षा और डिजिटल क्रांति प्रोत्साहन पहल : जगदीश चौक कन्या विद्याल...

नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन 3 जून से

मोटोरोला ने ऐज 40 नियो और मोटो जी54 फाइव जी सहित अपने स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट की घोषणा की