कलेक्टर और खान निदेशक ने किया कला प्रदर्शनी का  शुभारंभ

उदयपुर। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल और खान विभाग के निदेशक संदेश नायक द्वारा गुरुवार को गणगौर घाट स्थित बागोर की हवेली कलावीथी में एक कला प्रदर्शनी का शुभारंभ  किया गया।
पोसवाल और नायक ने दीप प्रज्वलन कर चित्रकार शोभा गौड़ द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और कलाकृतियों का अवलोकन किया। चित्रकार गौड़ ने प्रदर्शित पेंटिंग्स और इसकी विषयवस्तु के बारे में जानकारी दी। दोनों अतिथियों ने तसल्ली से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और चित्रकार के कला कौशल की तारीफ की। कलेक्टर पोसवाल ने कहा कि जिला प्रशासन कलाकारों को प्रोत्साहन देने की दिशा में प्रतिबद्ध है। खनि अभियंता पिंक राव सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी 13 सितंबर तक यहां जारी रहेगी। 

Related posts:

Hindustan Zinc brings a wave of Purity, Health and Hopein Kotra, 53 ROs and UV+ Filtersinstalled acr...

Hindustan Zinc Recognized for Pioneering LGBTQIA+ Inclusion Efforts at the 3rd National Transgender ...

Country’s best-selling multi-purpose van Maruti Suzuki Eeco is now BS6 compliant

हरिदासजी की मगरी से पिछोला रिंग रोड लिंक सड़क मार्ग का लोकार्पण

Kotak Securities launches Trade Free Pro Plan for equity traders with Pay Later at only 9.75% pa

गीतांजली हॉस्पिटल में दुलर्भ कैंसर फ्लूरल मेसोथेलियोमा का सफल उपचार

Hindustan Zinc Supported Farmers Achieve INR 5 Cr Revenue Through Five Farmer Produce Organizations

गंभीर हालत में आई बच्ची की पेसिफिक हॉस्पिटल, उमरड़ा में सफल सर्जरी

निःशुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म शिविर का शुभारंभ

डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने किया‘‘मेवाड़ में ज्योतिष परम्परा का इतिहास’’ पुस्तक विमोचन

Dr. Vikram Shah honoured with “Healthcare Personality of the Year 2023” Award by FICCI

Melorra Launches Four Festive Collections, delivers across India