पीआईएमएस हॉस्पिटल को मिली एनएबीएल की मान्यता

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) हॉस्पिटल, उमरड़ा को नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फ़ॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज की मान्यता प्रदान की गई है। यह मान्यता आईएसओ-15189:2012 के अंतर्गत दी गई।
पीआईएमएस के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि इस मान्यता हेतु एनएबीएल की टीम द्वारा बीएसएल-2 लैब का निरीक्षण किया गया। लैब द्वारा गुणवत्ता, क्षमता आदि निर्धारित मानदण्डों पर खरी उतरने पर एनएबीएल द्वारा मान्यता प्रदान की गईं । इस मान्यता के आधार पर जल्द ही पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरड़ा में कोविड़-19 की जांच शुरू होगी जिससे उदयपुर सम्भाग में गुणवत्ता का दायरा बढ़ जाएगा एवं कोविड़ संक्रमित मरीजों की जांच व उपचार किया जा सकेगा। अभी यह मान्यता उदयपुर के कुछ ही अस्पतालों में उपलब्ध है।

Creative from India to the World