जार द्वारा पंकज शर्मा का अभिनंदन

पत्रकारों के लंबित प्लॉट प्रकरण का जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन
उदयपुर।
जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार की उदयपुर इकाई द्वारा उदयपुर जार के सलाहकार सदस्य पंकज शर्मा का राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान पत्रकार और साहित्यकार कल्याण कोष के संचालन हेतु प्रबंध समिति में दो वर्ष के लिए सदस्य मनोनीत किए जाने पर मंगलवार को पगड़ी, शॉल, उपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
अध्यक्ष अजय आचार्य ने बताया कि स्वागत समारोह में पूर्व अध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्रकुमार चौबीसा, राजेंद्र हिलोरिया, अल्पेश लोढ़ा, आनंद शर्मा, अनिल जैन, रामसिंह चदाना, आमिर शैख सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर पंकज शर्मा ने अपने उद्बोधन में पत्रकारों की समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पत्रकारों के लंबित भूखंड आवंटन की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करवाना रहेगा। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे और सभी संगठनों को साथ में लेकर सरकार से भूखंड आवंटन करवाएंगे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक पत्रकार है और वह पत्रकारों का दर्द अच्छे से समझते हैं। इसलिए उन्होंने विश्वास दिलाया कि पत्रकार अब भूखंड आवंटन की चिंताओं से मुक्त हो जाए और वह उनकी तरफ से सरकार के सामने प्रमुखता से पैरवी करेंगे और जल्द से जल्द भूखंड आवंटन करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कई पत्रकारों की पात्रता होने के बावजूद उनके अधिस्वीकरण में आ रही समस्याओं का निस्तारण करवाने का भी पुरजोर प्रयास करेंगे। साथ ही ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन का लाभ मिले इसका भी वह पुरजोर प्रयास करेंगे।

Related posts:

महाकुंभ प्रयागराज में नारायण सेवा संस्थान का विशाल दिव्यांग सेवा शिविर शुरू

उदयपुर कलक्टर ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के संबंध में जारी किये निर्देश

कुलपति डॉ. कर्नाटक उच्चस्तरीय समिति के सदस्य मनोनित

बाल संस्कारशाला का शुभारंभ

सिटी पैलेस में मनाया 'विश्व पर्यटन दिवस' और 'महाराणा जगत सिंह द्वितीय की जयंती'

आल इण्डिया इस्कान पदयात्रा का बेदला गाँव में भव्य स्वागत

43वां निःशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर संपन्न

धर्मराजजी बावजी मंदिर के जीर्णाेद्धार का कार्यक्रम 18 से

महावीर युवा मंच द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत

Hindustan Zinc celebrates International Day of Girl Child with 1500 students across Rajasthan

सेलिंग एक्सपिडिशन कैम्प का शुभारंभ

श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में किया विशाल भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन