पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा  185 सैन्य अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन  

उदयपुर : पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना  के लिए विशेष रक्तदान शिविर में  देश के वीर सैनिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर सेना के उच्चतम मानकों  को स्थापित करते हुए आज के दिन को यादगार बना दिया।  उदयपुर शहर में सेना का विश्वास पिम्स हॉस्पिटल पर दिनों दिन बढ़ रहा है और एक बार फिर मिलिट्री हॉस्पिटल उदयपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मुकुल गुप्ता ने पिम्स हॉस्पिटल पर भरोसा करते हुए रक्तदान शिविर करने का जिम्मा पिम्स हॉस्पिटल को दिया।


कर्नल डॉ गुप्ता के द्वारा  पिम्स हॉस्पिटल की टीम डॉ. चंद्रा माथुर MOIC ब्लड सेंटर, डॉ. देवांशी, अमिता पुजारी इंचार्ज, लाला राम, सुरेश, कुलदीप, रोहित, आदि सभी का स्वागत किया तथा डॉ. चंद्रा माथुर ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष  का उपरना पहना कर स्वागत किया। डॉ चंद्रा ने सभी जवानों  को रक्तदान की महत्ता को समझाया। रक्तदान शिविर के दौरान सेना के जवानों में रक्तदान करने की होड़ मच गई और सभी जवानों ने इसमें बढ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें लगभग 80 जवानों ने अपना पंजीकरण कराया तथा लगभग 60 जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया ।
रक्तदान शिविर डॉ. चंद्रा माथुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । पूरी पिम्स की टीम का कार्य अति सराहनीय रहा।
इस अवसर पर पिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने कहा कि 18 फरवरी सैनिकों के द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान आम जनों को जागरूक व प्रेरित करने के लिए सेना का समाज के प्रति समर्पण और सेना की कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। आज के रक्तदान शिविर से जो भी ब्लड यूनिट एकत्रित हुए हैं किसी ना किसी की जान जरूर बचायेगी। उन्होंने कहा कि सेना देश की सीमाओं की सुरक्षा तो बखूबी करती ही है समय-समय पर आम लोगों के लिए  रक्तदान कर जरूरमंद की जान भी बचाती है । रक्तदान शिविर का कॉर्डिनेशन  धर्मेंद्र  टांक और रिटायर्ड सूबेदार जयप्रकाश त्यागी ने किया।

Related posts:

अब बच्चे, किशोर, वयस्क और पेशेवर कामगार उदयपुर में ही सीख सकेंगे फ्रेंच भाषा, प्रमाण-पत्र भी मिलेगा 

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर विभाग में 28 विधार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट में चयन

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने 10.19 करोड़ लोगों और 9000 से अधिक गांवों को प्रभावित किया

हिंदुस्तान जिंक ने जिंक उत्पादन तकनीको को बेहतर बनाने के लिए एआई को अपनाया

Zinc City set to groove to the tunes of Nitin Mukesh at Hindustan Zinc supported Srajan The Spark

हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा को राज्य स्तरीय भामाशाह समारोह में पहला पुरस्कार

डॉ. वर्षा शर्मा सहित दस महिलाओं का विप्र फाउंडेशन के तेजस्विनी अवॉर्ड के लिए चयन

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भारतीय सेना को हाईटेक एंबुलेंस भेंट की

शिल्पग्राम में जयपुर की तमाशा शैली में ‘शिव महिमा’ का प्रभावशाली मंचन

आर.एस.एम.एम. लि. प्रबंधन द्वारा श्रमिकों को कुचलने का तानाशाहीपूर्वक व्यवहार

महाराणा संग्रामसिंह प्रथम (राणा सांगा) की 542वीं जयंती

तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा ने प्रभु को आरोगाया छप्पन भोग