अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई की तूफानी पारी, स्पार्टन्स क्रिकेट एकेडमी आठ विकेट से जीती

बिश्नोई ने अपनी पारी मेंं लगाए 7 छक्के और 8 चौके
आईपीएल खिलाड़ी हरप्रीत ब्रार ने झटके दो विकेट
उदयपुर।
लेकसिटी के फील्ड क्लब मैदान पर चल रही मेवाड़ कप प्रतियोगिता में जोधपुर की स्पार्टन्स क्रिकेट एकेडमी ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई की तूफानी पारी की बदौलत पीआईएमएस क्लब उदयपुर को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। बिश्नोई ने 52 गेंदों की अपनी पारी में सात छक्के और आठ चौके लगाए।
आयोजक नमन अग्रवाल और कुलदीप आमेरिया ने बताया कि पीआईएमएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। फैजल रशीद ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया। वहीं आईपीएल खिलाड़ी स्पार्टन्स के हरप्रीत ब्रार ने दो विकेट लिए। जवाब में स्पार्टन्स की टीम ने दो विकेट खोकर मात्र 14.4 ओवर में ही जीता का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच रवि बिश्नोई रहे।
आदित्य रियल एस्टेट आठ रन से जीता :
आयोजक बिलाल अख्तर और हर्षित धाबाई ने बताया कि इससे पहले खेले गए मुकाबले में आदित्य रियल एस्टेट ने दिल्ली चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब को रोमांचक मुकाबले में आठ रन से हरा दिया। आदित्य रियल एस्टेट ने पहले बल्लेबाजी करते 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए। इसमेंं सौरव चौहान ने तेज तर्रार 24 गेंदों में दो छक्कों व तीन चौकों की मदद से 40 रन बनाए। जवाब में दिल्ली चैलेंजर्स की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी और आठ रन से मुकाबला हार गई। दिल्ली के धीरूसिंह ने 60 और रित्विक रॉय ने 53 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा और मिराज पाइप्स एंड फिटिंग के सहयोग से शुरू हुए दूसरे सीजन में रवि बिश्नोई, राहुल चाहर, वैंकटेश अय्यर, शिवम मावी, महिपाल लोमरोर, कुणाल सिंह राठौड़, अभिजीत तोमर, रिपल पटेल, सौरभ चौहान, कमलेश नागरकोटी सहित कई नामी क्रिकेटर भाग ले रहे हैं।
छक्कों-चौकों पर लगातार हूटिंग :
फील्ड क्लब की ग्रीन घास पर खेले जा रहे मुकाबलों को देखने के लिए शहरवासियों और खेलप्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है। बुधवार को प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई की अतिशी पारी से खेलप्रेमी रोमांचित हो उठे। बिश्नोई के चौकों और छक्कों की बरसात पर दर्शक हूटिंग किए बिना नहीं रह सके।

Related posts:

मेडिकल कॉलेजों का कार्य प्राथमिकता से पूरा करवाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

श्रीजी प्रभु की हवेली में जलेबी उत्सव के रूप में मना श्री गुसाईंजी महाराज का प्रागट्य महोत्सव

श्रीजी प्रभु की हवेली हुई राममय

प्रत्येक माता नवजात को सही पोजीशन में स्तनपान कराए : डॉ. सरीन

ZINC FOOTBALL ACADEMY MOVES ONE STEP CLOSER TOWARDS SHINING AT THE NATIONAL LEVEL

Hindustan Zinc Puts 62% Youth at the C’ore of Energy Transition

शतखण्ड पृथ्वी का सर्वोत्तम स्थान मेदपाट यानि मेवाड़- जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द गिरी जी महाराज

HDFC Bank signs MoU with SAIL for corporate salary relationship

श्री सांवलिया सेठ के भंडार दानपेटी से निकले 13 करोड़ 1 लाख 80 हजार रूपये की राशि

स्‍लाइस ने कियारा आडवाणी को बनाया ब्रैंड एंबैसडर

मंगल को कोरोना संक्रमण उम्मीद से कम मंगलकारी रहा, 107 संक्रमित आए, 440 ठीक हुए

Hindustan Zinc reinforces its commitment towards safe and healthy communities