विश्व जल दिवस पर जागरूकता सत्र आयोजित

उदयपुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर जिंक स्मेल्टर देबारी के सीएसआर एवं पर्यावरण विभाग द्वारा सकरोदा माध्यमिक विद्यालय एवं बिछड्डी माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण हेतु जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में लगभग 200छात्र छात्राआंे ने भाग लिया। विद्यार्थियों को जल के महत्व, इसके स्रोतों, रूपों और इसके संरक्षण के तरीकों के बारे में जानकारी दी गयी। सत्र में संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘‘ग्राउण्ड वॉटर मेकिंग द इनविजिबल विजिबल‘‘ के अनुरूप मुख्य रूप से भूजल और इसे रिचार्ज करने के तरीकों के बारे जागरूक करना था। छात्रों को वर्षा जल संचयन और भूजल के रिचार्जिंग में यह कैसे फायदेमंद है, इसके बारे में बताया गया।
तत्पश्चात् कंपनी के कॉमन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के छात्रों को अवलोकन करा कर उन्हें हिंदुस्तान जिंक द्वारा अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण और पुनरू उपयोग के लिए की गई पहल के बारे में अवगत कराया। विद्यार्थियों ने पर्यवेक्षक के साथ पूरे सीवेज प्लांट और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की।

Related posts:

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संसदीय स्थायी समिति दल ने देखी नारायण सेवा  संस्थान

सामर होंगे भाजपा से लोकसभा संयोजक

इल्युमिनाती फैशन शो के प्री ऑडिशंस सम्पन्न

आर्ची ग्रुप द्वारा सोसायटी समर्पण

कानोड़ मित्र मंडल का दीपावली मिलन समारोह 19 को

एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में दून स्टार एफसी, देहरादून ने एस.टी.एफ.सी, कश्मीर को हरा कर जीता...

कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रपति अभिभाषण में 20 सालों में केवल तीन बार आदिवासी शब्द का उपयोग किया, मोदी ...

समूची सृष्टि की परिक्रमा का पुण्य केवल भगवान एकलिंगनाथ की परिक्रमा से मिल जाता है- जगद्गुरु वसंत विज...

HDFC Bank Smart Saathi launches

साई तिरुपति विश्वविध्यालय में सामूहिक वन्दे मातरम गान का आयोजन

जाग्रत हनुमानजी को धराया छप्पन भोग

HDFC Bank partners with Microsoft as part of Digital Transformation Journey