जिंक द्वारा कायड में सीएसआर के तहत् अगंदान हेतु जागरूकता सत्र आयोजित

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत् ऑर्गन इंडिया के सहयोग से अंग दान जागरूकता सत्र आयोजित किए। सत्र में कायड़ क्षेत्र में स्थित 8 राजकीय विद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों और कौशल केंद्रों को शामिल किया गया।
25-27 जुलाई तक तीन दिवसीय सत्र में 750 से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया, जिसमें हिन्दुस्तान जिं़क के सीएसआर के तहत् शिक्षा सबंल कार्यक्रम से जुडे 674 छात्र एवं 65 सखी महिलाओं ने जागरूकता सत्र का लाभ लिया। साथ ही स्वयं सहायता समूह हिस्से के रूप में कार्यक्रम और जिंक कौशल केंद्र, कायड के 40 प्रशिक्षु भी लाभान्वित हुए। ऑर्गन इंडिया के प्रबंधक-कार्यक्रम और आउटरीच डॉ. सौरभ शर्मा ने इंटरैक्टिव सत्र लिया, जिसमें उन्होंने उन्हें अंग दान की आवश्यकता और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अगंदान के बारे में कुछ महत्वपूर्ण मिथकों को भी दूर किया वं राजस्थान से अंग प्रत्यारोपण के कई सफल उदाहरण प्रस्तुत कियें। सत्रों को दर्शकों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिन्होंने उत्साहपूर्वक सत्रों में भाग लिया और विभिन्न प्रश्न पूछे।
स्कूलों और समुदाय में स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, अंग दान के बारे में जागरूकता सत्र उस उद्देश्य की दिशा में पहला कदम है जो देश में हजारों लोगों की जान बचाने में मदद कर सकता है और एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में योगदान दे सकता है।

Related posts:

महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं : राज्यपाल कटारिया

कर्ण ढोल यानी शब्द भेद की प्रस्तुति ने किया चकित

HDFC Bank's ParivartanEmpowers Women-led Households for Sustainable Livelihoods

VODAFONE TURBONET 4G VERIFIED AS THE FASTEST 4G NETWORK IN RAJASTHAN

जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम में मूक बधिर बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Indian MedTech Startup Files FDA 510(k) for Homegrown Surgical Robot SSII Mantra

जिंक फुटबॉल के मोहम्मद कैफ ने भूटान में अंडर-16 कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई

शीतलाष्टमी पर शीतला माता को लगाये ठण्डे नैवेद्य के भोग

Hindustan Zinc’s Integrated Annual Report ranks #40worldwide at LACP Spotlight Awards 2022

गीतांजली में दम्पत्ति ने लिया देहदान संकल्प

भगवान उनके साथ जो हृदय में बसाते हैं- जगद्गुरु पूज्यपाद श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

बजाज फिनसर्व द्वारा पर्सनल लोन की पेशकश