देश की दूसरी महिला रेस्क्यू टीम का गौरव भी हिन्दुस्तान जिंक को

राजपुरा दरीबा के बाद रामपुरा आगुचा माइंस में महिला टीम ने पूर्ण किया प्रशिक्षण
उदयपुर।
हिन्दुस्तान जिंक की राजपुरा दरीबा माइंस के देश के पहली महिला रेस्क्यू टीम का गौरव हांसिल करने बाद रामपुरा आगुचा माइंस में महिला रेस्क्यू टीम ने अपना प्रशिक्षण पूर्ण कर देश में दूसरी महिला माइंस रेस्क्यू टीम की उपलब्धी प्राप्त की हैं। रामपुरा आगुचा खदान का सुरक्षा में समावेशिता और उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
माइन रेस्क्यूएनस्टेशन,वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड, नागपुर के विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं खान सुरक्षा महानिदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में, रामपुरा आगुचा खदान की महिला इंजीनियर ने 18 दिनों का गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण किया। अंडरग्राउंड माइन ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस की 8 प्रतिभाशाली महिला इंजीनियरों को भूमिगत खदान बचाव तकनीकों में सावधानीपूर्वक प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण में टीम को महत्वपूर्ण जीवन-रक्षक कौशल, जिसमें सीपीआर, स्व-निहित क्लोज्ड सर्किट ब्रीदिंग उपकरण का उपयोग, पुनर्जीवित उपकरण, और हताहतों को बचाने के लिए घनी आग और धुएं वाले क्षेत्रों में नेविगेट करना शामिल है। इसके अलावा, उन्हें जमीन ढहने परिस्थिति में फंसे व्यक्तियों को बचाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अत्याधुनिक तकनीकों और बचाव उपकरणों का उपयोग करते हुए, टीम सभी कार्यों में सुरक्षा और दक्षता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करते हुए, फंसे हुए खनिकों को खोजने और बचाने में भी दक्ष है।

Related posts:

JioMart announces the roll-out of its month-long festival fiesta for the upcoming festival season

अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

HDFC Bank Conducted Over 4000 Cyber Fraud Awareness Workshops in the Country

200 करोड़ के मुनाफे का लालच देकर 30 करोड़ हड़पने का आरोप, फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी, प्रोड...

In a global first, Vedic passages in pictorial form displayed at Arya Samaj’s Navlakha Mahal

मोटोरोला ने लॉन्च किया रेजऱ 50

Motorola launches razr 40 ultra and razr 40

नगर निगम अधिशासी अभियंता 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

यूएन-हेबिटेट्स के वर्ल्ड अरबन फोरम-2020 पुणे, उदयपुर के साथ बर्नांड वेन लीर फाउण्डेशन ने बच्चों के ष...

टाटा मोटर्स द्वारा ‘मेगा सेफ्टी कैंपेन’ के शुभारंभ की घोषणा

Flipkart engages Tier 2 and 3 sellers, gearing them up for the festive season

मकर संक्रान्ति पर नारायण सेवा के शिविरों में 850 से अधिक दिव्यांग हुए लाभान्वित