पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर विश्नोई का छाया जादू, जोधपुर जीती दूसरा मुकाबला

वंडर क्रिकेट एकेडमी ने टाइटन क्लब को छह विकेट से हराया
उदयपुर।
फील्ड क्लब मैदान पर पिम्स मेवाड़ क्लब क्रिकेट की ओर से चल रही टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में अंतर्राष्ट्रीय और आईपीएल खिलाडिय़ों से सजी जोधपुर के स्पार्टन क्लब ने प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। उसकी जीत के हीरो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि विश्नोई रहे, जिन्होंने हरफनमौला प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान आयोजन समिति के लक्की ड्रा के प्रति भी दर्शकों की उत्सुकता बनी रही।


आयोजक बिलाल अख्तर और हर्षित धायभाई ने बताया कि पहले मुकाबले में टाइटन क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 142 रन बनाए। जीत का लक्ष्य लेकर उदयपुर की वंडर एकेडमी की टीम ने आवश्यक रन 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर बना लिए। रजत छापरवाल ने चार छक्कों व दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 42 रन का योगदान दिया, जबकि मीत भावसार व हितेश पटेल ने क्रमश: 31 व 30 रन बनाए।  
आयोजक चंद्रपालसिंह ने बताया कि दूसरे मुकाबले में जोधपुर के स्पार्टन क्लब ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 168 रन बनाए, इसके जवाब में रॉकवुड की टीम 16.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी और मुकाबला 67 रन से हार गई। मैन ऑफ द मैच रवि विश्नोई रहे। पिम्स के नमन अग्रवाल खिलाडिय़ों की हौंसला अफजाई करते रहे। मैच समाप्ति के उपरांत अतिथियों ने लॉटरी भी खोली और विजेता का पुरस्कृत किया गया।

Related posts:

रुण्डेड़ा में 55 लाख की लागत से बन रहा गायरिया बावजी का संगमरमर शिखर मंदिर, निर्माण कार्य अंतिम चरण ...

Nihar Shanti Pathshala Funwala language learning program impacts over

निहार शांति पाठशाला फनवाला ने सना को शिक्षा का रास्ता दिखाया

विश्व प्रतिमा दिवस पर जनाना महल में हुई कार्यशाला

Flipkart strengthens its Kirana Delivery Program for the upcoming festive season

उदयपुर जिला कलक्टर मीणा को राज्यपाल ने किया सम्मानित

ताज होटल्स समूह ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ब्रांड एंबेसडर बनाया

Late diagnosis cases rising as only 4.8% of Rajasthan women have had a breast examination

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बना उज्जवल भविष्य का सपना साकार कर रहे जिंक कौशल केंद्र

देशी-विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समां बांधा

ओसवाल सभा के चुनाव में दिलचस्प मोड, निवर्तमान अध्यक्ष मेहता ने आकर दिलाई कोठारी को शपथ

कैनरा बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन का 20वां राष्ट्रीय त्रैवार्षिक सम्मेलन संपन्न