आयुष मंत्रालय का 6 दिवसीय प्रशिक्षण

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर कर रहे हैं योगाभ्यास
उदयपुर।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयोजित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के 6 दिवसीय प्रशिक्षण में नियमित योगाभ्यास एवं व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।
सहायक नोडल अधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य ने बताया कि प्रातःकाल योग कक्षाओं से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण में विशेष रोगों में योग द्वारा होने वाले लाभ के बारे में सन कॉलेज की सहायक प्रोफेसर शुभा सुराणा द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योगाभ्यास हिमानी कुमावत रिमझिम शर्मा ने करवाया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. घनश्याम मीणा ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को प्रशिक्षण का पूरा लाभ लेते हुए अपने कार्य क्षेत्र में आमजन एवं स्टाफ सदस्यों को लाभान्वित करने की बात कही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ शैलेंद्र शर्मा, डॉ विष्णु बंशीवाल, डॉ संजय सोनी एवं परिचारक निर्भय सिंह भाटी, लालूराम आदि सेवाएं दे रहे है।

Related posts:

Hindustan Zinc’s Integrated Annual Report ranks among top 3 Indian Integrated Reports at LACP Spotli...

इम्पीरियल ब्लू सुपरहिट नाइट्स में हास्य और संगीत का अनूठा ताल-मेल प्रस्तुत करेगा

Banasthali Vidyapith Girls explore Study Abroad opportunities by attending a seminar on"Chase your D...

गीतांजली में रोगी के दिल में कैल्शियम जमाव का आधुनिक आईवीएल तकनीक द्वारा सफल इलाज

वीआईएफ़टी में कवि सम्मेलन आयोजित

नगर निगम द्वारा तुलसी निकेतन की सीज हुई दुकानें राज्य सरकार के आदेश से सीज मुक्त

खत्म हुआ इंतजार, नेहरू गार्डन के नए रूप का हुआ दीदार

Tata Motors rolls out nation-wide Mega Service Camp for its customers

HowUdaipur SWIGGY’D 2022

एचडीएफसी बैंक ने परिवर्तन स्मार्टअप ग्रांट्स के लिए स्टार्टअप इंडिया के साथ साझेदारी की

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में उन्नत टीएमएस न्यूरोस्टिमुलेशन टेक्नोलॉजी लैब का उद्घाटन

JK TYRE PARTIALLY RESUMES OPERATIONS IN INDIA