संध्या आरती के बाद भी नजर आ रहा परिक्रमा का उत्साह

54 कुण्डीय मां बगलामुखी आराधना महायज्ञ की चर्चा देशभर के आचार्यों में

उदयपुर। बड़बड़ेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रहे सनातनी चातुर्मास की गूंज पूरे देश में हो रही है। कारण है यहां चल रहा 54 कुण्डीय मां बगलामुखी आराधना महायज्ञ। दूर-दूर से आचार्य, साधक इस महायज्ञ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस बीच, उदयपुर सहित संभाग के विभिन्न जिलों से भी श्रद्धालुओं की संख्या नित्य बढ़ रही है। सांध्यवेला में होने वाली महाआरती के बाद रात तक परिक्रमा का दौर चल रहा है। श्रद्धालु रात में भी महायज्ञ शाला की परिक्रमा करने पहुंच रहे हैं।

मीडिया संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि दरअसल कोलाचार्य माई बाबा वर्ष में आने वाली चारों नवरात्रि मां कामाख्या की शरण में बिताते हैं। देश भर से जुड़े आचार्य, साधक, सनातन पद्धतियों के शिक्षार्थी, जिज्ञासु कोलाचार्य का आशीर्वाद प्राप्त करने वहीं पहुंचते हैं। लेकिन, गत 30 वर्षों में पहली बार ऐसा अवसर है जब कोलाचार्य माई बाबा कामाख्या में नहीं हैं और 54 कुण्डीय मां बगलामुखी आराधना महायज्ञ विश्व में ही पहली बार हो रहा है और उदयपुर को इसका सौभाग्य मिला है। ऐसे में कई आचार्य, शिक्षार्थी, साधक कोलाचार्य का आशीर्वाद लेने और इस महायज्ञ का लाभ प्राप्त करने उदयपुर आ रहे हैं। कुछ साधु-संन्यासी तो ऐसे हैं जिन्होंने महायज्ञ शाला से कुछ दूरी पर ही अपनी धूणी रमा ली है और वहीं पर अपनी साधना में लीन नजर आ रहे हैं। इनमें कोतवाल महंत प्रद्युमन भारती मौनी बाबा भी शामिल हैं। महंत प्रद्युमन भारती कुंभ के कोतवाल हैं।

जोशी ने बताया कि महायज्ञ शाला की परिक्रमा के लिए शुक्रवार को भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, अर्चना शर्मा, हिमांशु बंसल, भानुप्रताप सिंह कृष्णावत, एस्ट्रो प्रभु प्रजापत आदि भी पहुंचे। उन्होंने निरंजनी अखाड़ा के मढ़ी मन मुकुंद दिगंबर खुशाल भारती व कोलाचार्य माई बाबा का आशीर्वाद लिया। नित्य बड़ी संख्या में श्रद्धालु खुशाल भारती महाराज की संध्या आरती के बाद आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। संध्या आरती निरंजनी अखाड़े की परंपरा से हो रही है। सभी साधु अखाड़ा परंपरानुसार आरती के पश्चात धर्म ध्वज, देव पीठ, धूणी को प्रणाम कर गुरु से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

सनातनी चातुर्मास में रोटरी क्लब ने अपना त्रैमासिक परिशिष्ट मनोभिव्यक्ति का विमोचन खुशाल भारती महाराज से कराया। इस अवसर पर रोटरी के प्रांत गवर्नर निर्मल कुणावत सहित दीपक सुखाड़िया, महेश चाष्टा, रघुनंदन वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।

Related posts:

Tata Motors announces the launch of ‘Mega Safety Campaign’ -Celebrates National Safety Month with i...

गीतांजली हॉस्पिटल में किडनियों में से पथरी को निकालने का सफल इलाज

बाग वाले हनुमान जी के मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव

पॉवर प्ले, एपीएल 7, एफ़सी वारियर्स, रामा टाइटन्स, 7 चैलेंजर्स जीते

हिन्दुस्तान जिंक इंटरनेशनल कांसिल ऑन माइनिंग एण्ड मेटल्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

इन्टरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर कार्यशाला का आयोजन

सीपी जोशी के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर पहल सखी ने महिलाओं को दी 125.71 करोड़ की आर्थिक ताकत

ENLARGED PROSTATE CAN BE THE CAUSE OF URINATION PROBLEMS

भारत की अर्थव्यवस्था के विकास के लिऐ किसान की समृद्धि आवश्यक -  कृषि मंत्री तोमर 

एचडीएफसी बैंक ने शुरू किया 'कार-लोन मेला'

इंटीग्रा टेलीकम्युनिकेशन एंड सॉफ्टवेयर कंपनी स्पोट्र्स सॉफ्टवेयर लॉन्च करेगी