पिम्स मेवाड़ कप का पहला सुपर ओवर, मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने जीता

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई की टीम ने 17 रन से दर्ज की जीत
उदयपुर।
शहर के फील्ड क्लब मैदान पर खेली जा रही पिम्स मेवाड़ कप प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई की स्पार्टन्स क्रिकेट एकेडमी ,जोधपुर की टीम ने शनिवार को 17 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं सुबह के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच स्कार समान रहने से पहला सुपर ओवर खेला गया, जिसमें मेवाड़ टूरिज्म की टीम ने दिल्ली चैलेंजर्स को हराया।
आयोजक नमन अग्रवाल, बिलाल अख्तर और हर्षित धाबाई ने बताया कि स्पार्टन्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 197 रन बनाए। इसमें रवि बिश्नोई ने 55, शुभम पटवाल ने 44 व रजतसिंह ने 43 रनों का योगदान दिया। जवाब में जीआर क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी।
 इससे पहले खेले गए पहले मुकाबले में मेवाड़ टूरिज्म क्लब की टीम ने सात विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसमें सुमित गोदारा ने 43 और दिव्य प्रताप ने 39 रन का योगदान दिया। जवाब में दिल्ली चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब भी 172 रन ही बना सकी। ऐसे में सुपर ओवर खेला गया। इसमें दिल्ली चैलेंजर्स दो विकेट खोकर कोई रन नहीं बना सकी और मेवाड़ टूरिज्म ने छह रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। रविवार को फील्ड क्लब मैदान पर फाइनल होगा।

Related posts:

महावीर जयंती धूमधाम से मनाई

माउंटेन ड्यूविलेज कनेक्ट प्रोग्राम चित्तौडग़ढ़ पहुंचा

FIITJEE's Stress-Free Learning Environment Empowers Students to Excel in JEE Advanced 2023

लेखांकन एवं व्यवसायिक सांख्यिकी विभाग के शोधछात्र पूर्वोत्तर विश्वविद्यालयों के साथ शोध विनिमय पर

Motorola launches its highly anticipated edge50 pro in India with the World’s first True Colour Came...

सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा 31 से

Kotak Mutual Fund launches new ad campaign that brings SIP to life, Introduces Mr. SIP!

जि़ंक की सखी परियोजना को एसोचैम वूमेन एचीवर्स एवार्ड 2019

राम मंदिर में फर्श पर पच्चीकारी का सौभाग्य उदयपुर के चेतन को मिला

दिव्यांगजन मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का 38वां बैच सम्पन्न

संगीत परिवार के सौवें कार्यक्रम में सुर और सरगम की बही सरिता

फ्लिपकार्ट मार्केटप्‍लेस का 'व्‍यापार का त्‍योहार' कार्यक्रम आयोजित