गंभीर बीमारी से परेशान मरीज को मिली राहत

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, (पीआईएमएस) हॉस्पिटल उमरड़ा के चिकित्सकों ने गंभीर बीमारी से परेशान एक युवक का सफल उपचार किया है।  
पीआईएमएस के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि 30 वर्षीय युवक को छाती में दर्द, घबराहट और श्वांस फूलने की शिकायत हो गई। इसके साथ ही बांयी आंख में सूजन आने लग गई जिससे मरीज कीदृष्टि कम हो गई। कई अस्पतालों में उपचार कराने के बाद भी मरीज को राहत नहीं मिली तो उसे पीआईएमएस हॉस्पिटल लाया गया। यहां मरीज के खून की जांच, आंखों की एमआरआई और छाती की एचआरसीटी की गई जिसमें पता चला कि मरीज पल्मनरी थ्रोम्बिमोबलिजम और ओरबिटल सेलुलाइटिस नामक बीमारी से ग्रसित है। सही समय पर उपचार शुरू करने से मरीज की सेहत में काफी सुधार आया। एक सप्ताह बाद मरीज को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। इस दुर्लभ बीमारी का सफलतापूर्वक उपचार मेडिसिन विभाग में कार्यरत प्रो. डॉ. एन. के. गुप्ता, डॉ. पुष्पराज तथा डॉ. मनोज द्वारा किया गया।  

Related posts:

जिंक एसएचआरएम एचआर अवार्ड्स में 2 पुरस्कारों से सम्मानित

श्रीमाली समाज के सामूहिक करवा चौथ उद्यापन की तैयारियां अंतिम चरण में

Vedanta Chairman Anil Agarwal meets Rajasthan CM Shri Bhajan Lal Sharma

हनुमानजी को धरायी आकर्षक आंगी

Valvolinelaunches its 1st Suraksha Initiative for “Mechanics” across the NationPost Unlock of Market...

पत्रकार मानवेन्द्र का देसूरी उपप्रधान बनने पर अभिनंदन

हिंदुस्तान ज़िंक और सेहर के साथ सीमाओं से परे संगीत का एक दशक: वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्ट...

मेवाड़ राजपरिवार के स्व. महाराज शत्रु दमन सिंह शिवरती द्वारा हस्तलिखित पुस्तक "साधक सोपान" का विमोचन

हिंदुस्तान जिंक के इनोवेटिव सौलर प्लांट को सीआईआई का ‘बेस्ट एप्लीकेशन एण्ड यूसेज ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी...

बाल सुरक्षा नेटवर्क की जिला स्तरीय बैठक

उदयपुर में कृषि प्रसंस्करण मंत्रालय का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू

मदरसा भूमि को निरस्त करने की मांग को लेकर मावली बंद रहा