फसल बीमा जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर। भारत एक कृषि प्रधान देश है फिर भी भारतीय कृषि प्रकृति की अनिश्चितकालीन दशा पर निर्भर है। ऐसे में किसानों को चाहिए कि वे फसल बीमा द्वारा सुरक्षा प्रदान करें। बहुत कम प्रीमियम पर फसल के नुकसान की भरपाई की जा सकती है। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव के कारण उत्पादन कम होने पर भी उसकी भरपाई बीमा से की जा सकती है। ये विचार एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया के अनिल कोठारी ने बीमा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। यह कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन परिप्रेक्ष्य में जलग्रहण विकास कार्यक्रम के तहत वागड़ा जलग्रहण के अवाणी ग्राम में आयोजित किया गया।
अलर्ट संस्थान के अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता ने किसानों का स्वागत कर परिचय कराया एवं जलवायु परिवर्तन से पड़ रहे प्रभावों एवं अनुकूलन पर जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को नवीन तकनीक का उपयोग करते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई बीमा योजनाओं का लाभ उठाना चाहियें। अनिल कोठारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं क्लेम लेने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि चाहे विपरित मौसम हो या प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को बीमा के माध्यम से कवर किया जा सकता है। किसान केडिट कार्ड हर किसान को बनवाना चाहिए। दामिनी शर्मा ने धन्यवाद दिया। शिविर में वागड़ा जलग्रहण के 30 किसानों के साथ अवाणी ग्राम के वार्ड पंच प्रकाश गमेती, अलर्ट संस्थान के प्रतीक्षा मेहता एवं उषा गमेती ने भाग

Related posts:

निराश्रित बालगृह के बच्चों का दंत परीक्षण

Dr Mohit Goyal honoured with the highest honour for young rheumatologists in the India

RUNAYA ANNOUNCES JOINT VENTURE WITH MINOVA

हिंदुस्तान जिंक द्वारा उठोरी अभियान से 1 लाख से अधिक लोगों को महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर किया जाग...

शिव की पूजा आराधना कर झूमे दिव्यांग

श्रीमाली समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने किया पदभार ग्रहण

श्रीमाली समाज के सामूहिक करवा चौथ उद्यापन की तैयारियां अंतिम चरण में

200 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी

दो दिवसीय फेशियल एस्थेटिक कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

जिलाधीश ने किया निःशुल्क शल्य चिकित्सा कैम्प का उदघाटन

नारायण सेवा संस्थान आत्मीय स्नेह संगम व नाथद्वारा दर्शन

डॉ औदीच्य का धन्वंतरि सप्ताह के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य पर आधारित व्याख्यान