पेट्रोल डीजल के दामों की वृद्धि पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी का नाटक : कटारिया

उदयपुर (Udaipur)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेशभर में कॉंग्रेस पार्टी द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न स्थानों पर पेट्रोल डीजल के दामी में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दिए जा रहे धरने प्रदर्शन को नौटंकी बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामयाबी को छुपाने और जनता को यह जताने की कांग्रेस उनके हितों के लिए खड़ी है महज एक खानापूर्ति मात्र है।
राजस्थान प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) ने प्रदेशभर में प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान कांग्रेस पार्टी विभिन्न जिलों में पेट्रोल डीजल के दामों की वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जो प्रदर्शन का नाटक कर रही है वह बेबुनियाद है। सारे देश में डीजल पेट्रोल का दाम एक जैसा रहे यह निर्णय तो केंद्र का लेकिन राज्यों की सरकार ने जो वेट लगा रखा है उस पर सवाल कौन खड़ा करेगा? उन्होंने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष से कहां कि हिंदुस्तान में राजस्थान ही एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां पेट्रोल और डीजल के दामों में सबसे ज्यादा वैट लगा रखा है। प्रदेश में पेट्रोल पर 36 प्रतिशत एवं डीजल पर 26 प्रतिशत वेट लगा रखा है। कम से कम अपनी सरकार से इतना तो कहो की हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली जो कि हमारे सीमावर्ती पड़ोसी राज्य हैं के बराबर वेट लगा दिया जाए। इससे प्रदेश की जनता को राहत प्रदान हो। जो काम आपके हाथ में है वह तो करो जनता को कुछ तो राहत दो सिर्फ केंद्र पर ही दोष देना यह व्यवहारिक नही। खुद करो और फिर बात करो।

Related posts:

हिंद जिंक स्कूल, ज़ावर का उत्कृष्ट परिणाम

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने देवराज के परिवार से की मुलाक़ात, बँधाया ढाढ़स

तृतीय नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप उदयपुर में

Hindustan Zinc Observes National Youth Day By Empowering Youth To Build Their Tomorrow

AIM for Seva और आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में उदयपुर में सूर्या गायत्री का “रामं भज...

कुलपति प्रो. सारंगदेवोत का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

पारस जेके अस्पताल द्वारा नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित

श्री राम दरबार में विशेष पूजा-अर्चना

एक वर्षीय वेतन वृद्धि एवं अन्य मांगों पर समझौता

दिव्यांगों ने लिया कम्प्यूटर प्रशिक्षण

साहित्यकार औंकारश्री की रूग्‍ण पत्नी को ग्‍यारह हज़ार रुपये का सहयोग

पिम्स में ह्रदय की गंभीर बीमारी का सफल उपचार