पीआईएमएस सिटी सेन्टर पर कोविड टीकाकरण व टेस्ट की शुरूआत

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस), हॉस्पिटल, उमरड़ा की ओर से शहर के फतहपुरा स्थित सिटी सेन्टर पर कोविड टीकाकरण और कोविड टेस्ट की शुरूआत की गई है।
चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर के फतहपुरा स्थित 17-सी, सेवा मंदिर रोड़ पर सिटी सेन्टर में कोविड टीकाकरण और कोविड टेस्ट की शुरूआत की गई है। यहां 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के लिए कोविड टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही एनएबीएल लेब्रोटरी मान्यता प्राप्त कोरोना आरटी पीसीआर टेस्ट भी किया जा रहा है। श्री अग्रवाल ने लोगों से नियमित मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंशिंग की पालना करने की अपील करते हुए कहा कि शहरवासी अधिक से अधिक इस सुविधा का लाभ उठायें। उल्लेखनीय है कि पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरड़ा द्वारा पिछले एक वर्ष में कोरोना के प्रभावी उपाय व उपचार किये गये हैं।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल में जटिल हर्निया का सफल ऑपरेशन

हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा माइंस को 2022 ग्रीन मैपल पिनेकल अवार्ड

आईआईएफ 2025 के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन

Farmers associated with Hindustan Zinc’s Samadhan Projectvisits Gujarat Farmer Producer Organization...

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

Hindustan Zinc Champions Safety and Innovation at 49th Mines Safety Week Celebration

वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. खण्डेलवाल की सेवाएं अब पारस जे. के. हॉस्पिटल में

समूची सृष्टि की परिक्रमा का पुण्य केवल भगवान एकलिंगनाथ की परिक्रमा से मिल जाता है- जगद्गुरु वसंत विज...

जटिल सर्जरी से नवजात को मिला नया जीवन

3 अगस्त को फतहसागर देवाली स्थित फतहबालाजी से निकलेगी द्वितीय विशाल कावड़ यात्रा

नवी जनरल इंश्योरेंस ने नवी हेल्थ ऐप के द्वारा ‘2 मिनट ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस लॉन्च किया

हिंदुस्तान जिंक ने जिंक उत्पादन तकनीको को बेहतर बनाने के लिए एआई को अपनाया