महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर की छात्रा पीयूषा शर्मा को प्रधानमंत्री फेलोशिप के लिए चयन

उदयपुर – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अंतर्गत राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर की उद्यान विज्ञान (सब्जी विज्ञान) विषय की शोधार्थी पीयूषा शर्मा का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री फेलोशिप फॉर डॉक्टोरल रिसर्च के लिए किया गया है। पीयूषा शर्मा का पीएचडी शोध कार्य ब्रोकली (Broccoli) फसल  आधारित है, जो सीमा मिनरल्स एंड मेटल्स के साथ इंडस्ट्री टाई-अप के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। यह शोध कार्य सब्जी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. के.डी. आमेटा के कुशल मार्गदर्शन में प्रगतिशील रूप से चल रहा है।

यह फेलोशिप अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन, भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य देश में उच्च स्तरीय शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना है। फेलोशिप के अंतर्गत पीयूषा शर्मा को चार वर्षों की अवधि के लिए लगभग 38 लाख रुपये की वित्तीय सहायता शोध कार्य हेतु प्रदान की जाएगी। इस फेलोशिप के माध्यम से पीयूषा शर्मा ब्रोकली फसल की उत्पादकता, गुणवत्ता एवं पोषण स्तर में सुधार जैविक खेती के माध्यम से संबंधित अपने अनुसंधान को उद्योग एवं अकादमिक सहयोग के साथ और अधिक उन्नत स्वरूप प्रदान करेंगी, जिससे देश के उद्यानिकी एवं कृषि क्षेत्र को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन, महाविद्यालय एवं सब्जी विज्ञान विभाग ने इस उपलब्धि पर पीयूषा शर्मा को हार्दिक बधाई दी तथा उनके शोध निर्देशक डॉ. के.डी. आमेटा के मार्गदर्शन की सराहना की। विश्वविद्यालय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं अनुसंधान स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Related posts:

इंटरनेशनल जि़ंक एसोसिएशन और हिंदुस्तान जिंक लि. ने महाराणा प्रताप युनिवर्सिटी के साथ मिलकर फसलों में...

अगले सत्र से पेपरलैस होगी राजस्थान विधानसभाः देवनानी

राहगीरों और जरूरतमंदों को छाते बांटे

उदयपुर के 4.19 लाख लाभार्थियों के खाते में 49.32 करोड़ रूपए हस्तांतरित

Hindustan Zinc wins IEI Industry Excellence Award 2021

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 को उदयपुर में

43वां निःशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर संपन्न

HDFC Bank's ParivartanEmpowers Women-led Households for Sustainable Livelihoods

जय श्री राम की गूंज में अग्रवाल की रवानगी

जीआईए इंडिया ने उपभोक्ताओं के साथ ‘ 4Cs ऑफ डायमंड क्वालिटी’ को साझा किया

अग्निवीर भर्ती रैली-2024

नारायण सेवा 36 दिनों में 30 हजार से ज्यादा का बना मददगार