प्रकटेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा समारोह 8 मई को

उदयपुर। शहर से सटे बेदला गांव स्थित प्रकटेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज सोमवार को हुआ। मंदिर प्रांगण में 11 पंडितों ने पं. राहुल जोशी की अगुवाई में विशेष हवन पूजा कर स्थापित शिवलिंग बाहर निकाला। इस दौरान एक नंदी को आकर्षक तरीके से मेंहदी, मोरपंख से सजाया गया। इसके पश्चात नंदी के श्री सिंग को शिवलिंग से स्पर्श कराकर स्थापित शिवलिंग को बाहर निकालने की परंपरा का निर्वहन किया गया। इस अनूठे और आकर्षक कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ों महिलाएं और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम के संयोजक प्रतापसिंह राठौड़ ने बताया कि 7 मई तक अब मंदिर में महादेव के दर्शनों को विराम लग चुका है। महादेव का शिवलिंग 8 मई को अस्थाई निवास से बाहर निकल कर नवनिर्मित शिवालय में प्रतिष्ठित होगा। मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेन ने बताया कि 4 मई से विविध कार्यक्रमों के आयोजन मन्दिर प्रांगण और गांव में किये जायेंगे। 8 मई को सूरजकुंड के सन्त अवदेशानंदजी द्वारा पूर्णाहूति देकर शिवलिंग को मन्दिर में प्रवेश करायेंगे। उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि महादेव पिछले 25 वर्षों से एक चबूतरे के ऊपर लोगों की अटूट आस्था और श्रद्धा के केंद्र बने हुए हैं। कुछ समय पूर्व गांव के जागरूक युवाओं ने मंदिर बनाने का बीड़ा उठाया और अब मंदिर पूर्णतया बनकर तैयार है। सह संयोजक चंद्रशेखर गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर गांव के लोगों में खासा उत्साह है। शिवलिंग को देखने के लिए भी बड़ी तादाद में लोग मंदिर प्रांगण में आ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी कई आकर्षक कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में आयोजित किए जाएंगे जिसमें हमारी पौराणिक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

Related posts:

रेडक्लिफ लैब्स ने उदयपुर में सैटेलाइट लैब शुरू की

IT’S NO VEHICLE DAY FOR HINDUSTAN ZINC

NPCI Promotes Digital Payments Safety Awareness for Senior Citizens

महाराणा जगतसिंह प्रथम की 417वीं जयन्ती मनाई

जिंक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस पर किया जागरूक

शनिवार को उदयपुर में मिले कोरोना के 225 रोगी

अरविन्दसिंह मेवाड़ ने किया पेलेस कैलेण्डर का विमोचन

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री पहुंचे फ्लिक्‍सबस मुख्‍यालय, निवेश, नौकरियों और बस ऑपरेटर्स के डिजिटल सशक्...

उदयपुर में श्रीमाली समाज को मिली नई पहचान, श्री संस्कार भवन का गरिमामय लोकार्पण संपन्न

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन पूजा यज्ञ महामहोत्सव का भव्य श्रीगणेश

हिंदुस्तान जिंक की जीवन तरंग पहल से दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी समाज का निर्माण

चिरवा और कैलाशपुरी में वृक्षारोपण